मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
जनपद के थाना रोजा क्षेत्र में समाज को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। आरोप है कि 52 वर्षीय एक स्कूल प्रबंधक ने नाबालिग कक्षा 9वीं की छात्रा का हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत की।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा राजीव कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक देवेंद्र, महिला उप निरीक्षक सूची पूनम दहिया तथा हेड कांस्टेबल शिवम पूजन की टीम ने आरोपी स्कूल प्रबंधक मुकेश को थाना रोजा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिलखाना के बाहर ग्राम गहरा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

