मंधान डैम की तीसरी टेस्टिंग में लीकेज, हजारों लीटर पानी बर्बाद | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के अंतर्गत डुंगरिया ग्राम पंचायत खापा स्वामी के दमुआ रोड स्थित टाकिया नाला पुलिया पर मंधान डैम के पानी की तीसरी बार टेस्टिंग की जा रही है। पीएचई विभाग के ठेकेदार विवेक रत्नाकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस टेस्टिंग के दौरान नई डाली गई पाइपलाइन में विभिन्न स्थानों पर लीकेज पाया गया, जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया।

टेस्टिंग का उद्देश्य यह पता लगाना है कि नई पाइपलाइन में किन-किन स्थानों पर पानी का रिसाव हो रहा है, ताकि वहां शीघ्र रिपेयरिंग का कार्य किया जा सके। मंधान डैम से पानी छोड़ा जा रहा है, जो सीधे डुंगरिया मार्केट में बनी टंकी तक पहुंच रहा है। साथ ही पनारा मां काली चौंसठ योगिनी शक्ति पीठ धाम मंदिर में बनी टंकी की भी टेस्टिंग की जा रही है।

ठेकेदार विवेक रत्नाकर ने बताया कि नल-जल योजना के अंतर्गत डाले गए सभी नल कनेक्शन धारकों के घरों तक जनवरी 2026 के अंत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। मंधान डैम से पानी चराई फिल्टर प्लांट पहुंचेगा, जहां फिल्टर होने के बाद अंबाड़ा टंकी तक भेजा जाएगा। वहां से विभिन्न क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कार्य प्रगति पर है और जल्द से जल्द नल-जल योजना मिशन का लाभ ग्रामीणों को मिलना शुरू हो जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.