अंजुमन फ़ैज़ान-ए-अशरफ़ के तत्वावधान में एक दिवसीय (सम्मेलन) कांफ्रेंस का आयोजन, फ़िक्र-ए-अतफ़ाल नामक पुस्तक का लोकार्पण सम्पन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अंजुमन फ़ैज़ान-ए-अशरफ़ के तत्वावधान में एक दिवसीय (सम्मेलन) कांफ्रेंस का आयोजन, फ़िक्र-ए-अतफ़ाल नामक पुस्तक का लोकार्पण सम्पन्न | New India Times

अंजुमन फ़ैज़ान-ए-अशरफ़ के तत्वावधान में हमीदपुरा, बुरहानपुर में एक भव्य, सफल और ऐतिहासिक कॉन्फ्रेंस (सम्मेलन) का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की सरपरस्ती हज़रत अल्लामा मौलाना अल्हाज सैयद मोहम्मद अबूबकर अहमद क़ादरी साहब (सज्जादा नशीन ख़ानकाह-ए-क़ादरिया, नंदुरबार—महाराष्ट्र), ख़लीफ़ा-ए-क़ाईदे-मिल्लत अल्लामा मौलाना मुफ़्ती सैयद मोहम्मद क़मर-उल-हुदा अशरफ़ी (शैखुल हदीस, जामिया अशरफ़िया इज़हारुल उलूम, लोहार मंडी बुरहानपुर) तथा शहर के सम्मानित आध्यात्मिक मार्गदर्शक, शहज़ादा सरकार ए बुरहानपुर, पीर-ए-तरीक़त अल्लामा मौलाना अल्हाज अब्दुल बाक़ी मियां अशरफ़ अशरफ़ी साहब द्वारा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नबीरे-ए-सरकार-ए-बुरहानपुर, पीर-ए-तरीक़त अल्लामा मौलाना अल्हाज मोहम्मद अहमद अशरफ़ अशरफ़ी साहब ने की, जबकि संचालन और संरक्षण मशहूर सुन्नी आलिम ए दीन, मस्जिद शनवारा गेट के ख़तीब व इमाम, अल्लामा मौलाना मोहम्मद कलीम अशरफ़ अशरफ़ी हबीबी साहब द्वारा किया गया।

कांफ्रेंस (सम्मेलन) में सूफ़िया-ए-किराम के प्रतिष्ठित सिलसिला सुहरवर्दिया के प्रतिनिधि हज़रत अल्हाज जलालुद्दीन सुहरवर्दी साहब की विशेष कृपा और मार्गदर्शन प्राप्त रहा।

इस अवसर पर विशेष अतिथि वक्ता के रूप में आल-ए-नबी, औलाद-ए-अली, और शहज़ादा-ए-मखदूम-ए-सिमना हज़रत अल्लामा मौलाना अल्हाज शाह सैयद मोहम्मद फ़ैज़ान अशरफ़ अशरफ़ी अल-जीलानी (किछौछा शरीफ़, उत्तर प्रदेश) ने विशेष रूप से शिरकत की।

इसके अतिरिक्त फ़ाज़िल-ए-जामिया-अज़हर मौलाना मोहम्मद इस्माइल रज़ा अल-अज़हरी (प्रिंसिपल, मातुरीदी इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर स्टडीज़, मालेगाँव) तथा ख़लीफ़ा-ए-हज़रत शैखुल इस्लाम अल्लामा मौलाना अब्दुल क़ादिर अशरफ़ी (कुक्षी मध्य प्रदेश) ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कांफ्रेंस (सम्मेलन) की शोभा बढ़ाई।

“फ़िक्र-ए-अतफ़ाल” नामक धार्मिक पुस्तक का लोकार्पण एवं विमोचन

कांफ्रेंस (सम्मेलन) का मुख्य आकर्षण बच्चों और अभिभावकों की इस्लामी व नैतिक सुधार पर आधारित पुस्तक ‘फ़िक्र-ए-अतफ़ाल (शिशुओं की चिंता)का लोकार्पण एवं विमोचन रहा, जिसे मंच आसीन सम्मानित मेहमानों, अतिथियों और धार्मिक विद्वानों ने अपने दस्ते मुबारक से जारी किया।

कार्यक्रम के दौरान अंजुमन फ़ैज़ान-ए-अशरफ़ के बानी और अध्यक्ष हाफ़िज़ मोहम्मद अमीन चिश्ती ने पुस्तक के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 30 अध्यायों पर आधारित यह पुस्तक मुस्लिम बच्चों की व्यक्तित्व-निर्माण, इस्लामी जीवन-शैली, अनुशासन, संस्कार एवं प्रशिक्षण, सामाजिक कौशल और मानसिक विकास से संबंधित मूलभूत सिद्धांतों को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

अंजुमन के सदस्यों ने बताई पुस्तक की उपयोगिता

अंजुमन फ़ैज़ान-ए-अशरफ़ के सदस्यों में— मोहम्मद सैफ़रान अशरफ़ी, मोहम्मद मुर्तज़ा अशरफ़ी, मोहम्मद जज़ीफ़ अशरफ़ी, मोहम्मद हमीद अशरफ़ी, मोहम्मद वसीम चिश्ती, मोहम्मद शोऐब चिश्ती, मोहम्मद अयान चिश्ती, मोहम्मद शादाब अंज़ार चिश्ती, मोहम्मद शादाब चिश्ती, मोहम्मद शहज़ाद चिश्ती, मोहम्मद अरशद चिश्ती, मोहम्मद अरमान चिश्ती, मोहम्मद नोमान अंसारी और मोहम्मद शाहिद अंसारी—ने संयुक्त रूप से कहा कि सोशल मीडिया के इस आधुनिक दौर में जहां बच्चों की परवरिश और अनुशासन एक चुनौती बन चुका है, ऐसे समय में लोकार्पित पुस्तक हर मुस्लिम परिवार के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा घर-घर में यह पुस्तक मार्गदर्शन का स्रोत बननी चाहिए।

लंगर और महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था

कार्यक्रम में हज़रत नायब-ए-रसूल रहमतुल्लाह अलैह ग्रुप की ओर से विशाल लंगर का प्रबंध किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। महिलाओं के लिए भी पूरी तरह से पर्दे की विशेष व्यवस्था की गई थी।

अवाम की राय के मुताबिक़ यह कांफ्रेंस (सम्मेलन) अत्यंत सफल, अनुकरणीय और यादगार रही, जिससे लंबे समय तक याद रखा जावेगा।

अंजुमन के भावी कार्यक्रम

अंजुमन के सक्रिय सदस्य जनाब सैफ़रान अशरफ़ी ने बताया कि अंजुमन की टीम शहर के मुस्लिम स्कूलों में जाकर, प्रबंधन समिति की अनुमति से तथा शिक्षकों के सहयोग से ‘फ़िक्र-ए-अतफ़ाल’ नामक पुस्तक की महत्ता मुस्लिम बच्चों और अभिभावकों तक पहुँचाएगी, ताकि उपयोगिता के अनुसार यह पुस्तक हर घर और परिवार में छोटे बच्चों के लिए इस्लामी संस्कार का उजाला बन सके।

विशेष मुलाक़ात

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि किछौछा शरीफ़ से आए सम्मानित मेहमान हज़रत मौलाना सैयद मोहम्मद फ़ैज़ान अशरफ़ अशरफ़ी साहब से बुरहानपुर के युवा कांग्रेस नेता तथा ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष अल्हाज नूरुद्दीन क़ाज़ी ने सौजन्य मुलाक़ात का सौभाग्य प्राप्त किया। हज़रत ने उन्हें विशेष दुआओं से नवाज़ा।

By nit