मेवानगर में पोष सुदी दशमी पर निकलेगा भव्य वरघोड़ा, देश के सुप्रसिद्ध कलाकार करेंगे प्रस्तुति | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेवानगर में पोष सुदी दशमी पर निकलेगा भव्य वरघोड़ा, देश के सुप्रसिद्ध कलाकार करेंगे प्रस्तुति | New India Times

मेवानगर, पेटलावद में 14 दिसंबर 2025, रविवार को आयोजित होने वाले पोष सुदी दशमी महोत्सव की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान के पोष दशमी महोत्सव की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं।

मेवानगर में पोष सुदी दशमी पर निकलेगा भव्य वरघोड़ा, देश के सुप्रसिद्ध कलाकार करेंगे प्रस्तुति | New India Times

श्री नाकोड़ा पार्श्वभैरव ट्रस्ट मंडल पेटलावद के ट्रस्टी—
सौरभ खेमेसरा (मेघनगर), मनीष कुमट (झकनावदा), निखिल भंडारी (झाबुआ), सूरजमल भंडारी (पेटलावद), आशीष भांगु (झकनावदा), दीपक पिपाड़ा (पेटलावद), सुमित पिपाड़ा, अभय पिपाड़ा, नवदीप गुगलिया, जितेंद्र भंडारी, महेंद्र टांक, सुनील भांगु—
द्वारा प्रदेश के कई क्षेत्रों जैसे राजगढ़, मोहनखेड़ा महातीर्थ, सरदारपुर, रिंगनोद, टांडा, बाग, जोबट, बोरी, रानापुर, थांदला, मेघनगर, झकनावदा, रायपुरिया आदि स्थानों के श्रीसंघों में निमंत्रण पत्रिका और पोस्टर भेजे गए हैं।

मेवानगर में पोष सुदी दशमी पर निकलेगा भव्य वरघोड़ा, देश के सुप्रसिद्ध कलाकार करेंगे प्रस्तुति | New India Times

21 बग्गियों और 11 ढोल के साथ निकलेगा भव्य वरघोड़ा

पोष दशमी के शुभ अवसर पर सुबह 9 बजे दामोदर कॉलोनी दरबार से भव्य वरघोड़ा प्रारंभ होगा। प्रथम बग्गी में श्री पार्श्वनाथ भगवान विराजमान होंगे। इसके बाद कतारबद्ध 21 बग्गियों में लाभार्थी परिवार बैठेंगे। वरघोड़े में 11 ढोल और बैंड-बाजों की ताल पर नगर भ्रमण कराया जाएगा। वरघोड़े में पुरुष पारंपरिक पगड़ी धारण किए नजर आएँगे।

दोपहर 12:39 बजे शुभ मुहूर्त में भगवान की 108 दीपों से महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात दादा के आदेशनुसार लाभार्थियों द्वारा चढ़ावा चढ़ाया जाएगा। दिनभर धार्मिक आयोजन चलते रहेंगे।

देश के बड़े कलाकार करेंगे प्रस्तुति

मेवानगर पेटलावद की कार्यकारिणी ने जानकारी दी कि विशाल भजन संध्या में देश के सुप्रसिद्ध संगीतकार त्रिलोक मोदी, नारायणगढ़ (मंदसौर) के भजन गायक श्रेयांश दख, और संभव भंडारी अपनी पूर्ण टीम के साथ भजन संध्या में उपस्थित रहेंगे। वे अपनी मधुर वाणी से दादा को रिझाएँगे और भक्तों को भक्ति रस में झूमने पर विवश कर देंगे।

ट्रस्ट मंडल और कार्यकारिणी ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.