हरीरपुरा, बांस वाली मस्जिद के पास बुरहानपुर में डॉ. फैसल ख़ान के मरियम हेल्थ केयर का शुभारंभ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सीनियर शिक्षक मरहूम हाजी मोहम्मद खान खानदान के चश्मे चिराग़, लालबाग उर्दू हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ व्याख्याता एवं अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशफ़ाक खान के बेटे डॉक्टर फ़ैसल खान (बीयूएमएस) के मरियम हेल्थ केयर का शुभारंभ शहर के मोहल्ला हरीरपुरा में बांस वाली मस्जिद के सामने एक बा विक़ार समारोह में शहज़ादा सरकार ए बुरहानपुर, पीरे तरीक़त हज़रत अल्लामा मौलाना अलहाज अब्दुल बाक़ी मियां अशरफी की सरपरसती और सदारत में और स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में पदस्थ सर्जन डॉ. दर्पण टोके के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ।

इस आयोजन में नगर पालिक निगम की मेयर माननीय माधुरी अतुल पटेल,पूर्व विधायक माननीय ठाकुर सुरेन्द्र सिंह (शेरा भैय्या ), मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव श्री अजय रघुवंशी, पूर्व पार्षद श्री प्यारे साहब अशरफी, दिग्गज बेबाक कांग्रेसी नेता डॉ फरीद क़ाज़ी, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर जिला अध्यक्ष डॉ इमरान खान, मध्य प्रदेश पंचायत परिषद की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह राठौर,  हरीरपुरा वार्ड के पार्षद माननीय ऐजाज़ अशरफी, शनवारा वार्ड के पार्षद एवं अधिवक्ता माननीय उबेद एम शेख़, कांग्रेस नेता डॉ फ़िरोज़ बेग, पूर्व लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ एस एम तारिक़, पूर्व सिविल सर्जन एवं डायरेक्टर हकीमी हॉस्पिटल डॉ ज़ैनुद्दीन बोहरा,डायरेक्टर मेट्रो हॉस्पिटल डॉ सैय्यद नदीम सैयद फरीद सेठ, डायरेक्टर बोरले हॉस्पिटल डॉ. सुबोध बोरले, ENT डॉ गौरो थवानी,MD डॉ शिव भानु सोलंकी , डॉ शरद पवार, डायरेक्टर प्रिसियस हॉस्पिटल माननीय ऋषि बंड, डॉ. तायडे जी, कर्मचारी नेता श्री संतोष दीक्षित, अनील बविसकर, विजय राठौर, यूनानी मेडिकल एसोसिएशन के ज़िला अध्यक्ष डॉ जावेद खान,डॉ अनीस साहब, माननीय रियाज़ अहमद खान फोरेस्ट ऑफिसर, डायरेक्टर RB ऑटो मशीन माननीय रशीद खान मुंबई, अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शहज़ाद, डॉ असलम खान, डॉ अहतेशाम खान खंडवा तथा पूर्व पार्षद सईद चुन्नू सेठ, हरीरपुरा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुरहानपुर से संबंध शिक्षक मोहम्मद फहीम साहब और यमीन सिद्दीकी आदि ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ  कुरान ए पाक की तिलावत से हुआ। नाते पाक का नज़राना 6 साल के बेटे मोहम्मद खान साहब ने पेश किया। इस के बाद  डॉक्टर अशफाक अहमद खान ने स्वागत भाषण दिया। स्वागत समारोह का आरंभ डॉक्टर फैसल खान डायरेक्टर मरियम हेल्थ केयर  का गुल पोशी और साल से स्वागत मोहतरम अलहाज बाकी बाबा अशरफी और डॉक्टर दर्पण टोके ने किया। इसके बाद डॉक्टर फैसल खान ने उपस्थित समस्त अतिथियों का गुलपोशी और शॉल से स्वागत किया। उसके बाद समस्त अतिथियों की उपस्थिति में हज़रत बाकी बाबा अशरफी और डॉक्टर दर्पण टोके ने फीता काटकर डॉक्टर फैसल खान के मरियम हेल्थ केयर का शुभारंभ किया।इस मौके पर शहर के अलग अलग रोगों के विशेषज्ञ भी उपस्तिथ रहे। डॉ फैसल खान ने आने वाले हर अतिथि को शॉल और फूल माला से स्वागत किया।

डॉ ज़ैनुद्दीन बोहरा ने कहा कि डॉ फैसल खान बहुत मेहनती और ज़िम्मेदार डॉक्टर हैं इनकी दवाइयां से बहुत जल्द शिफा होती है। महापौर माधुरी अतुल पटेल ने डॉ फैसल खान के मरयम हेल्थ केयर पर इलाज करवाने की सलाह दी और कहा के हॉस्पिटल दूर होने से प्राथमिक उपचार और मशविरा आसानी से लिया जा सकता है। पूर्व विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया ने क्षेत्र की गरीब जनता की सेवा करने और क्षेत्र की जनता को स्वस्थ रहने के लिए डॉ फैसल खान से इलाज़ करवाने हेतु ज़ोर दिया। दिग्गज कांग्रेसी नेता अजय रघुवंशी ने हरीरपुरा वार्ड, शनवारा वार्ड, ज़ाकिर हुसैन वार्ड, मोमिनपुरा वार्ड वासियों को इलाज़ के लिए अब दूर जाना नहीं पड़ेगा  आसानी से इलाज़ मिलने की बात कही।

मेट्रो हॉस्पिटल बुरहानपुर के डायरेक्टर डॉ सैय्यद नदीम (सैयद फरीद सेठ) ने डॉ फैसल के रौशन मुस्तकबिल और सुन्दर ओपनिंग पर गुलदस्ते से डॉ फैसल का स्वागत किया और कामयाबी की दुआ दी। ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने कहा कि डॉक्टर फैसल खान के मरियम हेल्थ केयर में हरीरपुरा के लोगों को इलाज में वह सारे इलाज यहां मिलेंगे जिसकी वार्ड वासियों को आवश्यकता है । मध्य प्रदेश पंचायत परिषद की प्रदेश अध्यक्ष एवं सीनियर कांग्रेस महिला नेत्री श्रीमती प्रीति सिंह राठौर ने भी डॉ फैसल खान का पुष्प गुच्छ से स्वागत करके डॉक्टर के त्याग,बलिदान का ज़िक्र किया और कहा के धरती पर ईश्वर के बाद अगर कोई दूसरा ईश्वर योग्य कार्य करने वाला कोई इंसान है तो वो डॉक्टर ही है इस पिछड़े क्षेत्र में मरयम हेल्थ केयर मील का पथ्थर साबित होगा।

विभाग कांग्रेस रहनुमा और SHUT COLLEGE BURHANPUR के प्रोफेसर डॉ फरीद क़ाज़ी ने कहा कि मरयम हेल्थ केयर के ओपनिंग को क्षेत्र की जनता के लिए तथा क्षेत्र में लोगों को स्वस्थ रखने में काफ़ी मददगार साबित होगा । फैसल खान शहर के बड़े बड़े MS, MD,डॉक्टर की निगरानी में काम किया है इसलिए उनकी दवाएं तो फायदा देगी ही साथ में स्वस्थ भी रखेगी।SHUT COLLEGE BURHANPUR के प्रोफेसर डॉ इमरान खान ने भी कहा के ये मेरे छोटे भाई है। मैं जनता हूँ बहुत बढ़या इलाज़ करते है । आप लोगों को फायदा होगा।प्रोग्राम का सफल संचालन डॉ अशफ़ाक़ अहमद खान ने किया तथा आभार प्रदर्शन भी डॉ इमरान खान ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.