शाहजहांपुर पुलिस ने चलाया स्कूल वाहनों की सुरक्षा जांच अभियान | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत विद्यालयों में संचालित स्कूल वाहनों की सघन चेकिंग एवं सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में संचालित हुआ।

अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर स्कूल बसों, वैन, ई-रिक्शा एवं अन्य परिवहन वाहनों की निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप विस्तार से जांच की गई। जांच के दौरान कई वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। संबंधित चालकों एवं विद्यालय प्रबंधकों को नियमों के अनुपालन हेतु कड़े दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के अंतर्गत स्कूल प्रबंधन, वाहन चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों, बच्चों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था एवं मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी बताया गया कि ‘यातायात माह’ के दौरान ऐसे निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात प्रभारी लाइन, एवं थाना प्रभारी सदर प्रवेश सिंह उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.