NH-47 पर कार दुर्घटना में फंसे चालक को डायल-112 FRV-08 टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

NH-47 पर कार दुर्घटना में फंसे चालक को डायल-112 FRV-08 टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला | New India Times

दिनांक 27 सितंबर 2026 को प्रातः 4:36 बजे इवेंट क्रमांक POL27092600765 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि NH-47 इंदौर-अहमदाबाद रोड पर ग्राम बोधवाड़ा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

सूचना प्राप्त होते ही FRV-08 तिरला की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एक व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त कार के अंदर फंसा हुआ पाया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

FRV टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार का कांच तोड़कर अंदर फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई तथा हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

चालक ने बताया कि उसकी कार की एक अज्ञात ट्रक से टक्कर हो गई थी, जिसके बाद कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।

वाहन एवं चालक का विवरण

  • कार क्रमांक: GJ-06-JQ-2803
  • चालक: आकाश पिता अनिल कुमार वर्मा
  • निवासी: तरसाली, बड़ोदरा, गुजरात
  • घटनास्थल: ग्राम बोधवाड़ा, NH-47 इंदौर-अहमदाबाद रोड
  • इवेंट क्रमांक: POL27092600765

सराहनीय भूमिका

इस त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई में FRV-08 स्टाफ रामसिंह चहल (772) एवं पायलट लखन लववंशी (GID 278867) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की तत्परता से दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.