विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:
दशलक्षण महापर्व के पावन समापन के उपरांत शनिवार को बड़ौत नगरी में स्वर्ण रथयात्रा महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भगवान की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद आयोजकों द्वारा आमंत्रित अतिथियों का तिलक लगाकर, माला, पटका एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही विभिन्न धार्मिक दायित्वों के लिए बोली लगाई गई।
रथयात्रा में सारथी बनने का सौभाग्य जयचंद जैन मेडिकल वाले, खवासी का सौभाग्य अभिषेक जैन दिल्ली, कुबेर का सौभाग्य प्रमोद कुमार, सचिन जैन एवं पवन कुमार हंस कुमार जैन को प्राप्त हुआ। चंवर ढुलाने का सौभाग्य उज्ज्वल जैन और भोपाल सिंह राजीव जैन को प्राप्त हुआ। रथ की प्रथम आरती राकेश कुमार रजत जैन द्वारा की गई।
रथयात्रा गुरुदेव आचार्य भगवन् श्री 108 आर्जवसागर जी महामुनिराज के ससंघ पावन सानिध्य एवं श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर कमेटी मंडी बड़ौत के तत्वावधान में निकाली गई। स्वर्ण रथयात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भगवान का स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी और पूजा-अर्चना की।
रथयात्रा श्री अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर शांतिनाथ मंदिर, कैनाल रोड, गांधी रोड, अतिथि भवन और नेहरू मूर्ति होते हुए दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के पांडुशिला मैदान पहुंची। रथयात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से जगह-जगह प्रभावना का वितरण भी किया गया।
दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के पांडुशिला मैदान में आचार्य श्री के पावन सानिध्य में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान अजितनाथ जी का भक्तिभाव के साथ अभिषेक किया गया।
रथयात्रा महोत्सव में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कृष्णपाल मलिक, बड़ौत नगर पालिका अध्यक्ष पति अश्वनी तोमर, जिलाधिकारी बागपत दिव्यांशु पटेल, उप जिलाधिकारी बड़ौत, अंशु जैन, पुलिस क्षेत्राधिकारी बड़ौत, मुकेश जैन अध्यक्ष, प्रदीप जैन महामंत्री, नवीन जैन कोषाध्यक्ष, वरदान जैन मीडिया प्रभारी, मनोज जैन पेट्रोल पंप वाले, महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, मुदित जैन मोबाइल वाले, हर्ष आर्य, संजीव जैन मुख्य मेला संयोजक, मेला संयोजक संजय जैन, विवेक जैन, नितिन जैन, पारस जैन, डॉक्टर श्रेयांस जैन, महेंद्र जैन, मदन लाल जैन, धनेंद्र जैन, सुरेश जैन, विकास जैन, ऋषभ जैन, मुकेश जैन टेंट, राकेश जैन, राजकुमार जैन, अंकुर जैन, अनिल जैन, अमित जैन, नरेंद्र राजकमल, राजेश भारती, महेश जैन, अशोक जैन, हंस कुमार जैन आदि उपस्थित रहे।

