रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर में जैन भजन गायक पारस गढ़ा अपनी टीम के साथ सुंदर प्रभु भक्ति प्रस्तुति देने आ रहे हैं। यह भक्ति कार्यक्रम रांका परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन 22 नवंबर 2025 (शनिवार) को रात्रि 7 बजे से मेघनगर आश्रय प्रांगण में किया जाएगा। इस दौरान अहमदाबाद से आई प्रभु श्री नेमीनाथ दादा की चलित प्रतिमा को पुष्पों और दीपकों से सुंदर रूप से सजाया जाएगा।
श्री पारस गढ़ा अपने मधुर स्वर में प्रभु नेमीनाथ दादा, श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ, तथा मोहनखेड़ा तीर्थ के दादा श्रीमद राजेन्द्रसूरिश्वर जी के भजनों की प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम के संयोजक, वरिष्ठ पत्रकार पंकज हीरालाल रांका ने बताया कि “गायक कलाकार पारस गढ़ा पहली बार झाबुआ जिले के मेघनगर में अपनी प्रस्तुति देने आ रहे हैं।”
सभी भक्तों से निवेदन है कि इस प्रभु भक्ति कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए बाफना आश्रय में सपरिवार पधारें और भक्ति रस में सराबोर हों।

