AIMIM जिलाध्यक्ष डॉ. ज़ीशान खान ने ऑल इंडिया मुशायरे में की शिरकत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मोमिन जमात खाना, अंसार नगर, बुरहानपुर में आयोजित अज़ीमुश्शान ऑल इंडिया एज़ाज़ी मुशायरे में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिला अध्यक्ष डॉ. ज़ीशान खान विशेष रूप से शामिल हुए। मुशायरा स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों एवं उपस्थित लोगों ने डॉ. ज़ीशान खान का पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर डॉ. ज़ीशान खान ने मुशायरे में मौजूद शायरों, साहित्यप्रेमियों एवं उपस्थित लोगों से मुलाकात की और कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। मुशायरे में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए शायरों ने अपनी शायरी के माध्यम से श्रोताओं को देर तक बांधे रखा।

कार्यक्रम के दौरान AIMIM के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि साहित्यिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहभागिता आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी AIMIM के बुरहानपुर जिला मीडिया प्रभारी शेख सलीम ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.