मिशन शक्ति अभियान में नाबालिग़ को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद | New India TimesOplus_131072

शरीफ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

मिशन शक्ति अभियान में नाबालिग़ को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद | New India Times

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना करमा पुलिस ने नाबालिग़ को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना करमा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 185/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त नारायण मिश्र की तलाश की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को थाना करमा पुलिस वांछित अभियुक्त की तलाश में करमा बाजार क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भरुहा माइनर के पास खड़ा है और बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 14:30 बजे नारायण मिश्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त: नारायण मिश्र पुत्र सूर्यमनी मिश्रा, निवासी ग्राम पिपरहटा, मौजा नारतीर, थाना खीरी, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह तथा महिला कांस्टेबल सुजेता भारती, थाना करमा शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.