रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में स्वर्गीय मोहनलाल भानपुरिया की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मेघा भूपेश भानपुरिया एवं भानपुरिया परिवार द्वारा मेघनगर के अति प्राचीन मेघेश्वर महादेव शंकर मंदिर परिसर, राम रोटी अणु दरबार पर जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन के पैकेट बनवाकर वितरण किए गए। भोजन वितरण कार्यक्रम में भूपेश भानपुरिया, प्रीतेश भानपुरिया, मेघा भानपुरिया सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शंकर मंदिर के महंत बद्रीदास महाराज, पडवाल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. किशोर नायक, पूर्व सरपंच नटवर बामनिया, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज बडोला, मुस्तुफा शेख (मुन्ना), रवि बोलिया, विक्की बन्ना, शैलेंद्र सिसोदिया, गौरव यादव, प्रवीण ठाकुर सहित अन्य ईस्ट मित्रों ने भी उपस्थित होकर पुण्यतिथि पर सेवा का लाभ लिया।

