जिलेभर में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ पर्व | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

जिलेभर में छठ का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और पुत्रों की दीर्घायु की कामना की। पूर्वांचल के लोगों ने एक-दूसरे को छठ की बधाइयाँ दीं।

बागपत शुगर मिल कॉलोनी स्थित माँ दुर्गा मंदिर में लोगों ने छठ का पर्व बड़े उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया। इस दौरान महिलाएँ एक स्थान पर एकत्रित हुईं और ढोल-नगाड़ों के साथ मंगल गीत गाते हुए छठ मैया की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की तथा सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ाया।

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेविका एवं हर्बल न्यूट्रिशन ट्रेनर मनोरमा श्रोती ने बताया कि महिलाओं ने छठ पर्व पर अपने बच्चों की लंबी आयु, घर-परिवार की खुशहाली और मनोकामना पूर्ति की कामना की। छठ मैया को फल, मिठाई और ठेकुए का भोग लगाया गया।

महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा और सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रत खोला। तत्पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

इसके अलावा कारखानों और फैक्ट्रियों में कार्यरत लोगों ने भी छठ पर्व श्रद्धा से मनाया और एक-दूसरे को छठ की शुभकामनाएँ दीं। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाकर छठ की खुशियाँ मनाई गईं। साथ ही कई श्रद्धालु बागपत यमुना नदी और गौरीपुर पुल पर पहुँचकर छठ मैया की पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.