मेघनगर की हवा और पानी में फिर घुल रहा जहर, केमिकल फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की मांग तेज | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Time’s

मेघनगर में रोजगार और क्षेत्रीय विकास के उद्देश्य से सन् 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की गई थी। परंतु वर्तमान में संचालित कुछ केमिकल फैक्ट्रियों के संचालकों ने सरकार की विकासशील मंशा को दरकिनार कर केवल अपने निजी लाभ को प्राथमिकता दी है। इनके द्वारा फैलाए जा रहे रासायनिक प्रदूषण से क्षेत्र की हवा और जल संसाधन गंभीर रूप से प्रदूषित हो रहे हैं, जिससे आम जनता एवं पशुधन के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।

मेघनगर की हवा और पानी में फिर घुल रहा जहर, केमिकल फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की मांग तेज | New India Times

पिछले कुछ समय से विशेष रूप से कुछ ऐसे केमिकल उद्योग, जो टायर से ऑयल बनाने का काम करते हैं, शासन की पर्यावरणीय नियमावली को नजरअंदाज करते हुए रात के समय अपने प्लांट चलाते हैं। इनसे निकलने वाली तीखी दुर्गंध और जहरीला धुआं नगर की हवा में घुलकर लोगों के लिए सामान्य सांस लेना भी मुश्किल बना रहा है।

मेघनगर की हवा और पानी में फिर घुल रहा जहर, केमिकल फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की मांग तेज | New India Times

जीवन बचाओ आंदोलन के दौरान कुछ समय के लिए इन फैक्ट्रियों ने स्वयं को नियमों का पालन करने वाला दिखाया था, लेकिन आंदोलन खत्म होते ही स्थिति फिर पहले जैसी हो गई। हैरानी की बात है कि इस गंभीर समस्या पर फैक्ट्री संचालक और संबंधित विभाग दोनों ही मौन हैं।

मेघनगर की हवा और पानी में फिर घुल रहा जहर, केमिकल फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की मांग तेज | New India Times

ट्रीटमेंट प्लांट होते हुए भी वेस्ट बिना प्रोसेस के छोड़ा जा रहा इन उद्योगों के लिए शासन द्वारा वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था की गई है, लेकिन कई संचालक वेस्ट को प्लांट में प्रोसेस करने की जगह गड्ढों और नालों में सीधे छोड़ रहे हैं, जिससे भूमिगत जल और आसपास के जलस्त्रोत तेजी से प्रदूषित हो रहे हैं।

मेघनगर की हवा और पानी में फिर घुल रहा जहर, केमिकल फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की मांग तेज | New India Times

रात में सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं यह कारखाने इन फैक्ट्रियों का अधिकतर संचालन रात में होता है, जब निगरानी कम रहती है। रातभर निकलने वाला जहरीला धुआं सुबह होते-होते पूरे क्षेत्र की हवा में मिल जाता है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और सिरदर्द की शिकायतें बढ़ रही हैं। समाज और प्रशासन के सामने अब बड़ा प्रश्न यह है कि: कब तक विकास के नाम पर जनता की सेहत से समझौता किया जाता रहेगा?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article