गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, मुन्ना मुस्तकीम ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, मुन्ना मुस्तकीम ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन | New India Times

बहुजन विकास आघाड़ी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मुन्ना मुस्तकीम (मुन्ना भाई) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने दोनों नेताओं को एक ज्ञापन सौंपा।

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, मुन्ना मुस्तकीम ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मुन्ना मुस्तकीम ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रही है। देशभर में करोड़ों लोगों की आस्था इससे जुड़ी हुई है और किसानों के जीवन में भी इसका विशेष महत्व है।
उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि गाय के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाए।
इस दौरान बहुजन विकास आघाड़ी अल्पसंख्यक विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.