गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, ग्वालियर में वार्षिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक उत्सव “स्पंदन-2025 (LiUnu-2025)” का आयोजन 14 से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। चार दिवसीय इस भव्य कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 4500 विद्यार्थी भाग लेंगे। आयोजन का शुभारंभ 14 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे संस्थान के न्यू कन्वेंशनल हॉल में होगा, जिसके मुख्य अतिथि प्रो. राकेश शर्मा, कुलपति-जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान क्विज़, डिबेट, फैशन शो, डांस बैटल, गायन, नाटक, आईटी-क्विज़ सहित कुल 18 प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। विजेता प्रतिभागियों को लगभग ₹4 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। महोत्सव का समापन 17 अक्टूबर को एल.एन.आई.पी.ई. ऑडिटोरियम, ग्वालियर में भव्य सांस्कृतिक संध्या और फ्यूज़न शो के साथ होगा।
इस आयोजन में Top Rankers Super Grads, Rupee Bazaar, Decathlon, TIME सहित कई प्रसिद्ध ब्रांड पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा संस्थान के निदेशक डॉ. फुज़ैल कैसर, प्रमुख डॉ. राखी सिंह चौहान, मुख्य संयोजक जगन पायोली एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में तैयार की गई है।

