मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना सदर बाजार प्रभारी अरविंद सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अर्थात प्रयास कर गुम हुआ मोबाइल फोन किया बरामद। थाना सदर बाजार क्षेत्र के सुमित्रा एजेंसी निकट गांधी भवन के आसपास से आदिल का मोबाइल गुम हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो आदिल ने ऑनलाइन कंप्लेंट दर्ज कराई। अरविंद सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में तेज तर्रार उप निरीक्षक प्रमोद कुमार द्विवेदी ने गुम हुए मोबाइल को तलाश करने में सफलता प्राप्त की और आदिल को मोबाइल सौंपा।
आदिल ने मुकुरकत के साथ पुलिस को थैंक यू बोला। आदिल ने बताया कि वह एसी फिटिंग का काम सीख रहा है और अपने मित्र की आईडी से उसने मोबाइल फाइनेंस कराया था, जिसकी कीमत बीस हजार थी, आदिल ने बताया कि थाना सादर बाजार क्षेत्र के सुमित्रा एजेंसी निकट गांधी भवन के आसपास ही कही मोबाइल उसका गुम हो गया था या घटना 6 अप्रैल की है, आदिल ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं की पुलिस के प्रयास से आज मेरा मोबाइल मुझे मिल गया।

