मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

केंद्रीय हज कमिटी मुंबई के माध्यम से वर्ष 2026 में पवित्र हज यात्रा पर मक्का और मदीना शरीफ जाने वाले हाजियों की कुर्रा अंदाज़ी 13 अगस्त 2025 बुधवार को संपन्न हुई। इसमें बुरहानपुर के खुशनसीब 135 आज़मीन ए हज का चयन हुआ है। आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी की मध्य प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष हाजी मतीन अजमल, ज़िला ईकाई के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली अंसारी उर्फ़ दादा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि रिजर्व कैटिगरी सहित कल 135 हाजियों का चयन पवित्र राज यात्रा 2026 के लिए किया गया है।
जिन प्रमुख लोगों का पवित्र हज यात्रा में चयन हुआ है उनमें कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद इस्माइल अंसारी आलम सेठ और उनकी धर्मपत्नी महापौर उम्मीदवार श्रीमती शहनाज़ अंसारी, एमागिर्द क्षेत्र की कद्दावर सियासी समाजी शख्सियत ज़िया भाई ईनामदार विथ फैमिली, बुरहानपुर के प्रसिद्ध हकीम वासिक उद्दीन विसाल उद्दीन खानदान के चश्मे चिराग़ हकीम क़ाज़ी सैयद इमादुद्दीन सिद्दीक़ी, बुरहानपुर के प्रमुख चिकित्सा में शासकीय जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में पदस्थ प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर मुमताज़ हुसैन अंसारी, खैराती बाज़ार बुरहानपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर कमरुद्दीन, शिक्षा विभाग बुरहानपुर में मास्टर रफी अहमद खान मास्टर इफ्तिखार हुसैन अंसारी, लोक निर्माण विभाग के बुरहानपुर के सेवानिवृत्ति कर्मचारी शहजाद हुसैन अंसारी एवं उनकी धर्मपत्नी एवं शिक्षिका श्रीमती रुखसाना अंसारी, सत्तर मटन होटल फैमिली से मोहम्मद शकील, मरहूम मलंग पहलवान फैमिली के सुपुत्र शेख़ भोलू, शेख अब्दुल रहमान मसाले वाले, डायमंड ट्रांसपोर्ट कंपनी बुरहानपुर की फैमिली से जावेद चौहान, शकील उद्दीन सिद्दीकी उनकी पत्नी फरहत सिद्दीकी टीचर खैराती बाजार उर्दू स्कूल,, मोहतरमा तिलत राना प्रभारी प्रधान पाठिका खैराती बाज़ार स्कूल बुरहानपुर और मुस्लिम तेली समाज के मोहम्मद फजल किराना दुकान मंडी बाजार बुरहानपुर के नाम प्रमुख रूप से शामिल है।
संस्था से जुड़े अब्दुल रज़्ज़ाक़ सिद्दीक़ी, रियाज़ उल हक़ अंसारी, इकबाल अंसारी आईना ने बताया कि शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के मुतावल्ली हज़रत सैयद अनवार उल्लाह शाह बुखारी साहब की सरपरस्ती में संचालित अंजुमन खुद्दामुल हुज्जाज बुरहानपुर के दफ़्तर के माध्यम से इस बार 63 फॉर्म भरे गए थे। वहीं आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी ज़िला ईकाई बुरहानपुर के दफ़्तर परफेक्ट ग्राफिक्स नियर रोशन चौक के माध्यम से 66 फार्म भरे किए गए थे।
इस प्रकार 129 आज़मीन ए हज ने उक्त दोनों संस्थाओं की मानद सेवा प्राप्त की थी। शेष आवेदकों ने अपने स्तर से अपने अपने फॉर्म प्रस्तुत किए थे। बुरहानपुर जिले की खुशनसीब है कि बुरहानपुर से 135 आवेदन प्रस्तुत किए गए थे और सभी का सिलेक्शन हो चुका है। बुरहानपुर जिले में डोईफ़ोडिया से चार,, डेढ़ तलाई से दो,, शाहपुर से चार और नेपानगर से दो लोगों को पवित्र हज यात्रा का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। कुर्राआ अंदाज़ी के साथ हज यात्रा की पहली किस्त की राशि 1,52,300 ₹ दिनांक 20 अगस्त 2025 तक भरने के निर्देश हज कमेटी द्वारा जारी किए गए हैं।
