विधायक अर्चना चिटनिस ने ग्राम मोहद में श्री हनुमान पर्वत पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर किया पौधारोपण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विधायक अर्चना चिटनिस ने ग्राम मोहद में श्री हनुमान पर्वत पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर किया पौधारोपण | New India Times

बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर के ग्राम मोहद स्थित बोर बलड़ी में श्री हनुमान पर्वत पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व जल संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर ग्रामीणों से संवाद भी किया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित निराकरण किया। इस पर्वत पर स्थानीय हिन्दू राष्ट्र समिति द्वारा 550 से अधिक पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प दोहराया। जिस पर श्रीमती चिटनिस ने समिति सदस्यों को स्वागत-अभिनंदन किया।

इस अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस नेे कहा कि सारा संसार, समस्त भारतवर्ष और हमारा बुरहानपुर व अपने गांव आज जिस संकट में है अगर उससे भी नहीं जागे तो न तो प्रकृति बचेगी और न ही संस्कृति। पेड़ अर्थात् प्रकृति ही है। प्रकृति ने हमें इतना अधिक दिया है जिसका अंश मात्र ही भरपाई हम करना चाहे तो पौधे को पेड़ स्वरूप दिलाकर पौधारोपण और पर्यावरण को संरक्षित करके ही अपना दायित्व निभा सकते है।

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि पेड़ अपने समाज में कहीं पूजा, तो कही अर्थव्यवस्था से जुड़ा हुआ है। महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए पेड़ की परिक्रमा करती है और वट सावित्री पर वट वृक्ष की पूजा का वैज्ञानिक महत्व भी है। पौधा केवल पानी देने से पेड़ नहीं बन सकता। पौधे को प्यार से और लगातार देखरेख करके खाद-पानी देकर पेड़ का स्वरूप लेते हुए देखा जा सकता है। बिना प्यार और बिना चिंता किए पौधा कभी पेड़ नहीं बन सकता। एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता हैं, जो हमें छोटा रहते हुए ऑक्सीजन तो देता है, बड़ा होने पर फल देता हैं। इसके अलावा वही वृक्ष विशाल आकार लेने के बाद छाया भी देता है।

इस अवसर पर शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, गुलचंद्रसिंह बर्ने, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, मनोहर चौधरी, दिवाकर कोली, फिरोज तड़वी, दिनकर महाजन, रविन्द्र चौधरी, ईश्वर महाजन, धनराज महाजन, प्रकाश पाटिल, राजेन्द्र पाटिल, कैलाश खिंडरे एवं गोपाल पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.