इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

जबेरा विधानसभा से विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के निर्देशन में एवं उनके अनुज सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रही चार दिवसीय कावड़ यात्रा देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंची। इस यात्रा का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 मां नर्मदा के पावन तट तिलवाराघाट जबलपुर से किया गया था जो प्रथम दिवस बोरिया, द्वितीय दिवस जबेरा, तृतीय दिवस मझगुवां मानगढ़ एवं चतुर्थ दिवस देव श्री जागेश्वर नाथ बांदकपुर पहुंची जहां मंत्री श्री लोधी, सत्येंद्र सिंह, नीतेन्द सिंह ने कांवड़ियों के साथ भगवान भोलेनाथ का विधि विधान से पूजन अर्चन कर जलाभिषेक किया।
मंत्री श्री लोधी ने बताया कि जबेरा विधानसभा सहित प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि के लिए कावंड़ यात्रा का आयोजन किया गया भोपाल में विधानसभा मानसून सत्र के चलते मैं दो दिवस तक इस यात्रा में सम्मिलित रहा। अचानक ही इस यात्रा का ख्याल मेरे मन में आया और मैंने अपने अनुज को जानकारी दी तो उन्होंने दो दिवस के अंदर ही इस यात्रा की रूपरेखा तैयार कर शुभारंभ किया।
सत्येंद्र सिंह ने कहा कि मेरे बड़े माननीय राज्यमंत्री के निर्देशन में इस यात्रा का आयोजन किया गया अगले वर्ष पूर्ण रूप से रूपरेखा तैयार कर कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में कांवड़ियों की जगह-जगह स्वागत एवं भोजन की व्यवस्था ग्राम वासियों ने निरंतर की भगवान भोलेनाथ से समस्त क्षेत्र वासियों के लिए मंगलवार जीवन की कामनाएं की।
अंतिम दिवस यात्रा मझगुवां मानगढ़ से शुभारंभ की गई थी जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाअध्यक्ष श्याम शिवहरे, रिंकू जैन, रुपेश सेन, आदित्य राय, रीतेश राय, मदन यादव, अंकित राय, राहुल जैन, अजय राय, खैरी सरपंच मूरत सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

