देवरी में खाद संकट पर किसानों का हल्लाबोल, पूर्व मंत्री हर्ष यादव की अगुवाई में 4:30 घंटे तक धरना | New India Times

त्रिवेंद्र जाट/राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

New india Time’s

देवरी क्षेत्र में यूरिया और डीएपी खाद को लेकर जमकर हाहाकार मचा हुआ है, खाद उपलब्ध न होने से परेशान सैकड़ों किसानों के साथ पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के गेट पर 4:30 घंटे तक खाद के कूपन की माँग पर अड़े रहे और धरने पर बैठे रहे। सोमवार को बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान कूपन लेकर पुलिस थाने पहुंचे करीब 12 बजे तक बड़ी संख्या में किसान लाइन में लग रहे, लेकिन खाद वितरण पर्ची काउंटर बंद रहा, जब किसानों को यह  बताया गया कि विपणन संघ की गोदाम में खाद नहीं है, खाद खत्म हो गया है, जिससे किसानों में जमकर आक्रोश पनप गया, बड़ी संख्या में किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल हुए, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मौजूद किसान बार-बार खाद दो, खाद दो एवं भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।

पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि सरकार कहती है कि पर्याप्त मात्रा में खाद है, लेकिन देवरी क्षेत्र में खाद उपलब्ध नहीं है। किसान की जरूरत के समय खाद उपलब्ध नहीं है जिससे किसानों को हक के लिए लाइन में लगना पढ़ रहा है , जहां पुलिस डंडे चल रही है, सरकार और प्रशासन खाद उपलब्ध नहीं कर पा रहा है जिससे किसानों की फसले चौपट होने वाली है, किसानों को मजबूरन सड़कों पर आना पड़ रहा है, अन्नदाताओं को दो-दो बोरी खाद के लिए हफ्तों से लाइन में लगना पड़ रहा है, जहां खाद पर्ची में भी जमकर धांधली हो रही है, खुलेआम डीएपी और यूरिया खाद की कालाबाजारी हो रही है लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, उन्होंने कहा कि मूंग के समर्थन मूल्य खरीदी में किसानों के साथ खुलेआम लूट की जा रही है, केंद्र संचालकों द्वारा 50 किलो की जगह 52 किलो तौल कराई जा रही है और वेयरहाउस के नाम पर  ₹500 प्रति कुंटल किसानों से लिया जा रहा है जिसकी जांच कराई जाना चाहिए।

देवरी में खाद संकट पर किसानों का हल्लाबोल, पूर्व मंत्री हर्ष यादव की अगुवाई में 4:30 घंटे तक धरना | New India Times

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव पांडे ने यूरिया और डीएपी खाद डी समय से किसानों को नहीं मिल पा रहा है, प्रशासन ने कूपन बांट दिए हैं लेकिन गोदाम में खाद नहीं है जिस फैसले चौपट होने की कगार पर आ गई हैं, जब किसानों की फसलें नहीं आएंगे तो सरकार और प्रशासन किसानों को चोर बना रही। उनके विद्युत पंप कुर्की करेगी। उन्होंने कहा कि शराब, गांज के लिए कभी लाइन नहीं लगती है, लेकिन यूरिया खाद के लिए लाइन लगती है और शराब ऑनलाइन बिकती है।

देवरी में खाद संकट पर किसानों का हल्लाबोल, पूर्व मंत्री हर्ष यादव की अगुवाई में 4:30 घंटे तक धरना | New India Times

धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों से तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया एसडीओपी शशिकांत सरयाम, थाना प्रभारी मीनेश भदोरिया ने चर्चा की, किसानों का कहना था कि वह खाद लेकर ही जाएंगे खाद नहीं दे पा रहा तो कम से कम प्रशासन कूपन बांट दे,जिस पर तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया ने  कहा कि खाद की उपलब्धता जैसे ही होगी किसानों को कूपन बांटे जाएंगे,पच्चीस जुलाई को 30 जुलाई तक के कूपन बांटे जा चुके हैं लेकिन खाद उपलब्ध नहीं है, लेकिन प्रदर्शनकारी लगातार धरने पर बैठे रहे और जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

शाम करीब 4:30 बजे एसडीएम मुनव्वर खान ने धरना स्थल पर पहुंच कर चर्चा की और आश्वासन दिया कि दो-तीन दिन में खाद की रेक लगने वाली है, कार्यक्रम में मौजूद किसानों के आधार नंबर दर्ज किए गए और कहा कि जब खाद जाएगा ,तो सभी किसानों को कूपन बांटे जाएंगे एवं कुछ समितियां को भी खाद उपलब्ध कराया जाएगा, इसके बाद कांग्रेसियों ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article