किसानों के लिए कलेक्ट्रेट पर निकाला मोर्चा : चारा छावनी लगाने की मांग | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

किसानों के लिए कलेक्ट्रेट पर निकाला मोर्चा : चारा छावनी लगाने की मांग | New India Times

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा SIR के माध्यम से वोटों में की जा रही डकैती सबूतों के साथ पकड़ी जाने के बाद ज्ञानेश को हटाने के लिए इंडिया गठबंधन ने राहुल गांधी के नेतृत्व में 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक एक महीने के सड़क आंदोलन की घोषणा की है। महाराष्ट्र के जलगांव में शिवसेना उद्धव ठाकरे और एनसीपी शरदचन्द्र पवार के अगुवाई में कांग्रेस ने आंदोलन में भाग लिया। शिवाजी महाराज प्रतिमा से कलेक्ट्रेट में पहुंचे मोर्चा में शरीक नेताओं की ओर से चुनाव आयोग ने देश के साथ किस प्रकार से गद्दारी की है उससे जनता को अवगत कराया।

किसानों के लिए कलेक्ट्रेट पर निकाला मोर्चा : चारा छावनी लगाने की मांग | New India Times

दिलीप खोड़पे ने सरकार से मांग की है कि आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से जोड़ा जाना चाहिए। सुखे के विषय में खोड़पे ने कहा सरकार जल्द से जल्द मवेशियों के लिए चारा छावनियां शुरू करे। पंचनामे में समय गंवाने के बजाय सीधे किसानों के खाते में पैसा जमा किया जाए , किसानों का संपूर्ण कर्ज़ माफ़ हो। खोड़पे ने मंत्री गिरीश महाजन को जामनेर में प्रस्तावित कोका कोला प्रोजेक्ट याद दिलाया। ज्ञात हो कि गिरीश महाजन ने वाघूर डैम के जल भंडारण के दम पर अमरीकन कोल्ड्रिंक्स कंपनी कोका कोला का कारखाना लगाने को अपनी प्रतिष्ठा का विषय बनाया था।

मंत्री महाजन बारा साल में तापी नदी को सुर नदी से जोड़ देते तो लोग कोका कोला के लिए कोला (मेला) लगाकर उत्सव मनाते। विदित हो कि कोका कोला प्रोजेक्ट का विदेशी मीडिया ने भी संज्ञान लिया है। जनता चाहती है कि पूर्व विधायक ईश्वर जैन ने जो कारखाने खड़े किए उन्हीं को गिरीश महाजन शुरू करवाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.