पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बदनावर सेक्टर – 05 में नवांकुर संस्था- धार नारी शक्ति विकास महिला मंडल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा ग्राम नागदा में रोकडिया हनुमान जी मंदिर में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत नवांकुर सखियों के आगमन से की गई कार्यक्रम के अध्यक्षता नागदा सरपंच श्री पन्नालाल कोली जी द्वारा की गई, कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर पूजन करने के पश्चात, कलश स्थापित किए गए थे उनकी पूजा अर्चना करने के पश्चात अतिथियों का स्वागत वंदन व अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया।

जिसमें जनपद सदस्य श्री राजेंद्र पटेल जी ने पर्यावरण पर अपने विचार रखते हुए कहा की पेड़ पौधे मानव जीवन का विभिन्न अंग है, उसके पश्चात मंडल अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र जी राठौर साहब ने उद्बोधन में कहा कि सभी नवांकुर सखी बहने जो पौधे आपको दिए जा रहे हैं इसको अपने परिवार के सदस्य की तरह भाई-बहन बेटे की तरह बड़ा करना है इसको ताकि भविष्य में हमें फल फूल औषधि एवं ऑक्सीजन दे सके, तत्पश्चात महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण राठौड़ जी ने भी सभी नवांकुर सखियों से अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए आग्रह किया नवांकुर सखी, हरियाली यात्रा की,रूपरेखा मार्गदर्शन बदनावर ब्लॉक समन्वय सुशीला मेडा जी ने किया साथ ही नवांकुर सखियों को पौधे लगाने हे अधिक से अधिक ओर पौधे क्यों लगाना अनिवार्य है उसके महत्व बताएं।
तत्पश्चात पर्यावरण प्रेमी मनोज डोडजी ने भी पर्यावरण के प्रति अपने विचार रखते हुए कहा कि सभी को पौधे लगाना अनिवार्य है, कार्यक्रम का संचालन श्री विकास श्रेतीया जी ने किया, उसके पश्चात अतिथियों द्वारा नवांकुर सखियों को बीज रोपित पौधे एवं पौधे वितरण करने के पश्चात कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा में नारे लगाए गए ,, हर घर पौधे घर-घर पौधे ,,एक पौधा ,एक जान के नारे लगाते हुए पुनः अपने स्थान श्री रोकडिया हनुमान जी मंदिर पर आकर नवांकुर सखी एवं बच्चों को सल्पाहर दिया गया,
पूरे कार्यक्रम का मैनेजमेंट, व आभार व्यक्त नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री बालाराम जी चौहान कानवन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जनपद सदस्य श्री राजेंद्र पटेल जी, मंडल अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राठौर जी, नागदा ग्राम पंचायत सरपंच पन्नालाल कोली जी, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण राठौड़ जी, जन अभियान परिषद बदनावर ब्लॉक समन्वय सुशीला मेडा जी , नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री बालाराम चौहान जी,पर्यावरण प्रेमी मनोज डोडजी, नागदा प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री विकास श्रेतीया जी ,प्रस्फुटन समिति के सदस्य श्री धर्मेंद्र कुशवाह जी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री विनोद खारोल जी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री धर्मेंद्र मौरो जी, व 100 से अधिक नवांकुर सखी, पुरुष, बच्चे उपस्थित रहे।
