अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में कस्बे के रामलीला मैदान में गणेश पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। शाम को भगवान गणेश की शोभायात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने गणेश पूजन एवं ध्वज पूजन कर किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम आदर्श पुत्र थे। उनकी पावन लीलाओं और आदर्शों से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर कटरा बाजार सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। इससे पूर्व कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक पाराशर ने पदाधिकारियों के साथ मुख्य अतिथि डॉ. कमलकांत उपमन्यु का दुपट्टा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ. रश्मि गोयल, सुधीर व्यास, रविकांत वर्मा, नरेश रावत, मनोज वार्ष्णेय, ललितमोहन गुप्ता, बबलू चौबे, मुकेश शास्त्री, संजय गोयल, कालीचरन अग्रवाल, संजीव सारस्वत, हरेंद्र चौधरी, मोहित गौड़ सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

