बुरहानपुर प्रेस क्लब की कमान फिर दुर्गेश शर्मा के हाथ, सर्वसम्मति से बनी कार्यकारिणी, पत्रकारों ने जताया भरोसा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर प्रेस क्लब की कमान फिर दुर्गेश शर्मा के हाथ, सर्वसम्मति से बनी कार्यकारिणी, पत्रकारों ने जताया भरोसा | New India Times

पत्रकारों की एकता और संगठन की शक्ति का नज़ारा बुधवार को प्रेस क्लब कार्यालय में देखने को मिला, जहां आयोजित हुई साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में एकमत से फैसला हुआ कि एक बार फिर से क्लब की कमान दुर्गेश शर्मा को सौंपी जाए। निर्वाचन अधिकारी घनश्याम मालवीय और डॉ. सुरेन्द्र जैन भारती की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सभा में किसी भी प्रकार की खींचतान या विरोध नहीं दिखा, जिससे संगठन में एकजुटता का संदेश गया।

ये हैं नई टीम के सिपाही अध्यक्ष: दुर्गेश शर्मा, सचिव – निलेश जूनागढे, उपाध्यक्ष – लियाकत खान, संयुक्त सचिव – संतोष पाटिल, कोषाध्यक्ष – निलेश सोनी, कार्यकारिणी सदस्य –पंडित आशीष शर्मा, विकास ठाकुर को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में अनुभव और युवा जोश का बेहतर तालमेल देखने को मिला। नई टीम से उम्मीद जताई जा रही है कि अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ेगा।

संगठन मजबूत, इरादे साफ सभा में मौजूद पत्रकारों ने स्पष्ट कहा-अब प्रेस क्लब सिर्फ नाम का नहीं, बल्कि काम का होगा। अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा और सचिव निलेश जूनागढ़े के नेतृत्व में पूर्ववर्ती कार्यकाल में जो पारदर्शिता और सक्रियता दिखी, उसी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article