मांडू में जुटे शिक्षक, नई शिक्षा नीति और समस्याओं पर की खुली चर्चा | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

मांडू में जुटे शिक्षक, नई शिक्षा नीति और समस्याओं पर की खुली चर्चा | New India Times

राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू तो कर दी गई है लेकिन इसका सही क्रियान्वयन करना हम सब शिक्षकों की जिम्मेदारी है। वर्तमान में  शिक्षक अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहा है। निजी स्कूलों से अधिक अच्छा परिणाम देने का काम भी सरकारी स्कूल कर रहे हैं, इसकी प्रशंसा प्रदेश के मुखिया डॉ.मोहन यादव एवं शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह जी भी कई कार्यक्रमों के दौरान कर चुके हैं।

मांडू में जुटे शिक्षक, नई शिक्षा नीति और समस्याओं पर की खुली चर्चा | New India Times

शिक्षा के अधिकार नियम के तहत सरकारी स्कूलों में आरटीई  तहत 25 प्रतिशत विद्यार्थियों का प्रवेश नियम से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। जिसका परिणाम यह हो रहा है कि प्रदेश के हजारों स्कूल बंद होने के कगार पर है। जो हम सब शिक्षकों के लिए चिंता का विषय है। यह बात राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने जैन धर्मशाला मांडू में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय  बैठक एवं चिंतन शिविर के प्रथम दिवस कही।

श्री यादव ने कहा कि शिक्षक लगातार स्कूलों में बेहतर शिक्षा देने का काम कर रहा है  लेकिन ई अटेंडेंस जैसी व्यवस्था शिक्षकों पर थोपी जाना शिक्षकों के कर्तव्य पर प्रश्न चिन्ह लगाने जैसा है। उन्होंने कहा कि ई अटेंडेंस जैसी व्यवस्था आखिर शिक्षक समुदाय पर ही क्यों लागू की जा रही है यह व्यवस्था सभी अधिकारियों, कर्मचारियों पर भी लागू होना चाहिए।

श्री यादव ने चिंतन शिविर में प्रदेश भर से शामिल हुए प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों के बीच कहां की वर्तमान में शिक्षक संवर्ग कई समस्याओं से भी पीड़ित  एवं परेशान है। जिनका निराकरण शासन को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का लाभ दिलाना, पुरानी पेंशन का लाभ दिलाना, मध्य प्रदेश में लंबे समय से रुकी हुई पदोन्नतियों के साथ मृत शिक्षकों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दिलाना राज्य शिक्षक संघ का मुख्य ध्येय है।

श्री यादव ने कहा कि राज्य शिक्षक संघ राष्ट्र  एवं समाज के प्रति समर्पित होकर स्कूलो में अध्यापन कार्य के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों में भी लगातार अपनी सहभागिता करता है। प्रदेश भर में स्कूलों एवं ग्रामों में पौधरोपण करना हम सबका मिशन है। उन्होंने कहा कि हमारे कई शिक्षक शिक्षा में नवाचार करने का काम भी कर रहे हैं। श्री यादव ने इस अवसर पर शिक्षकों को कहा कि शिक्षा से वंचित तबके को शिक्षा की  महत्ता समझाकर उन्हें अनिवार्य रूप से स्कूल तक लाने की जिम्मेदारी भी हम सब शिक्षकों की है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना, वंदना एवं वंदे मातरम गीत  के साथ हुई। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष  देवेन्द्र सोलंकी ने दिया। प्रदेश भर से आए सभी पदाधिकारियो का स्वागत धार जिले की टीम ने किया इस अवसर पर योगेन्द्र पाण्डे मनीष शुक्ला जीवन मकवाना हेमन्त प्रजापत राज पारगी गेंदालाल डावर तिरला से मौजूद रहे।

शिक्षा में रामत्व व समाज में शिक्षक की गरिमामय भूमिका पर चिंतन आज

जैन धर्मशाला में आयोजित इस शिविर में आज रविवार को शिक्षा में रामत्व, व समाज में शिक्षक की गरिमामय भूमिका, प्रकृति संरक्षण विषय पर चिंतन होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article