रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला उदय सामाजिक विकास संस्था बड़ी धामनी द्वारा किया गया आयोजन। मुख्य अतिथि झाबुआ रक्षा सखी अनीता तोमर एवं टीम रेखा बारिया, दुर्गेश बैरागी, प्रेमलता शुक्ला, मनोरमा डावर,विशेष अतिथि थांदला थाना ऊर्जा प्रभारी डाली गिरी, मिशन स्कूल प्रिंसिपल फादर बसंत एवं टीचर्स, खंडवा से प्रोग्राम समन्वयक खालिदा सैय्यद एवं धामनी यूनिट स्टाफ कविता बारिया, गब्बू वसुनिया उपस्थित हुए ग्राम छोटी धामनी मिशन माध्यमिक विद्यालय परजन जागरूकता सत्र आयोजन किया गया इसमें गायत्री परिवार से मनोरमा डावर द्वारा बच्चों को नशे की लत को लेकर प्रेरित किया गया पौधे का उदाहरण देखकर मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को शराब तंबाकू का सेवन ना करना और हमारे परिवार में सुधार लाने के लिए और अपने माता-पिता को भी इस गंदी चीजो से दूर रहने के लिए बताया गया।

बच्चों को श,रा,ब, का अर्थ से बच्चों को इन चीजों जैसे बिडी, सिगरेट, तंबाकू, विमल, गुटखा ,शराब सेवन करने से कई प्रकार की फेफड़ों में कैंसर आदि बीमारियां उत्पन्न होती है उसके बारे में जानकारी दी गई थांदला थाना ऊर्जा प्रभारी डाली गिरी द्वारा बच्चों को पाक्सो एक्ट के द्वारा बच्चों को सुरक्षित स्पर्श एवं असुरक्षित स्पर्श के बारे में जानकारी दी गई बच्चों को किसी भी प्रकार हिंसा या छेड़छाड़ किसी भी प्रकार का कोई व्यक्ति टच करता है माता-पिता एवं स्कूल में टीचर्स को बताना है पुलिस को 100 नंबर कॉल करने के लिए प्रेरित किया गया । पुलिस झाबुआ से राक्षा सखी अनीता तोमर द्वारा बच्चों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया गया जैसे डॉक्टर ,नर्स, पुलिस, ऑफिसर , अधिकारी आदि एवं बच्चों को अपना लक्ष्य कॉफी के पहले पेज पर लिखने के लिए बताया गया।

उदय प्रोग्राम समन्वयक खालिदा सैय्यद द्वारा बच्चों को महिला ,पुरुष, ट्रांसजेंडर पर समाज द्वारा होने वाले भेदभाव को लेकर जानकारी दी गई। साथ ही उदय संस्था द्वारा सीखना सिखाना बैठक कार्यक्रम ग्राम छोटी धामनी, ग्राम बड़ी धामनी,कोटडा ग्राम छोटी धामनी तीन गांवों की महिलाओं के सीखना सिखाना बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि रक्षा सखी अनीता तोमर एवं टीम द्वारा महिलाओं पर होने वाली हिंसा को लेकर जानकारी दी गई महिलाओं से नशा मुक्ति अभियान को लेकर शपथ दिलवाई गई।समन्वयक खालिदा सैय्यद द्वारा महिलाऑ का परिचय करते हुए न्याय चौपाल समूह में जुड़े हुए या नहीं उसके बारे में चर्चा की गई महिलाओं को महिला न्याय चौपाल समूह क्यों बनाया गया इसके बारे में प्रश्न किए गए बड़ी धामनी से नीना दीदी द्वारा बताया गया कि महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को लेकर आपस में 10 दीदी मिलकर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के बारे में बताया गया।

ग्राम छोटी धामनी लाली दीदी द्वारा एक (पीड़िता) सरवाइवर का आठ सदस्य द्वारा आपस में मिलकर दोनों टीम को (परामर्श) समझाया गया तब से सरवाइवर के पति गाली गलौज नहीं करता एवम् शराब पीकर नहीं आता और अभी दोनों अच्छे से रहने लगे यह बताया गया। खालिदा सैयद द्वारा पुलिस विभाग के साथ में मिलकर कार्य करने के लिए कितनी दूरी से पुलिस सखी अधिकारी गांव तक आते हैं उसके बार में जानकारी दी गई महिलाओं को अपने बच्चों का बाल विवाह नहीं करने के बारे में प्रेरित किया गया।
