सरकारी अस्पतालों में फीस वृद्वि को लेकर 5 जनवरी को समाजवादी पार्टी करेगी राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, मुंबई, NIT; ​सरकारी अस्पतालों में फीस वृद्वि को लेकर 5 जनवरी को समाजवादी पार्टी करेगी राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन | New India Timesमहाराष्ट्र राज्य के सरकारी अस्पतालों में फीस बढ़ाये जाने के खिलाफ शुक्रवार, 5 जनवरी को समाजवादी पार्टी के मुम्बई / महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसम आजमी के निर्देश पर राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और जिला अधिकारी कार्यालयों के सामने समाजवादी पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी।​सरकारी अस्पतालों में फीस वृद्वि को लेकर 5 जनवरी को समाजवादी पार्टी करेगी राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन | New India Timesज्ञात हो कि राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अभी हाल ही में राज्य के सरकारी अस्पतालों में लिए जाने वाले विविध शुल्क को बढ़ाने का निर्देश दिया है। इस निर्णय का समाजवादी पार्टी ने पुरजोर विरोध किया है और कहा है कि इससे गरीबों को परेशानी होगी जो सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने जाते हैं। सपा की तरफ से कहा गया है कि राज्य के चिकित्सा विभाग के फैसले से महंगाई से परेशान गरीब की परेशानी और बढ़ेगी। 

उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल फारुखी ने बताया कि राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों में फीस बढ़ाकर गरीबों के साथ अन्याय किया है। इसे रद्द करने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान सभी जिलाधिकारी और अस्पतालों के प्रमुखों को पार्टी की तरफ से ज्ञापन भी दिया जाएगा। आजमी ने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीबों के साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नही करेगी और जरूरत पड़ने पर पार्टी पूरे राज्य में उग्र आंदोलन करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article