"भीमा-कोरेगांव" की घटना के बाद महाराष्ट्र के हालात बिगड़े, कई स्थानों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना | New India Times

बुलढाणा-ब्यूरो, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; ​"भीमा-कोरेगांव" की घटना के बाद महाराष्ट्र के हालात बिगड़े, कई स्थानों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना | New India Timesपुणे जिला के भिमा कोरेगाव में 1 जनवरी को आंबेडकरी जनता की तरफ से “शौर्य दिवस” मनाया जाता है।  इस उत्सव के लिए पूरे देश से लाखों की संख्या में अनुयायी भिमा कोरेगाव पहुंचे थे,  जिसके बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने इन अनुयायियों के वाहनों की तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया था, तत्पश्चात इस घटना के बाद में पूरे महाराष्ट्र के हालात बिगड़ गए और राज्य के कई शहरों में आज तोड़फोड़ व आगजनी की घटना घटी।​"भीमा-कोरेगांव" की घटना के बाद महाराष्ट्र के हालात बिगड़े, कई स्थानों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना | New India Timesआज सुबह बुलढाणा में निषाद रैली का आयोजन किया गया था। बुलढाणा में दो बसों की के शीशे तोड़े गए जबकि कुछ दुकान और एक अस्पताल की तोड़फोड़ की गई। बुलढाणा ज़िला के देवलगांव राजा में घटना का निषेध कर पुतला फूंका गया और एक बस के कांच फोड़े गए। इसी प्रकार खामगांव परिक्षेत्र सहित लोणार व मेहकर में भी एक-एक बस के शीशे तोड़े गए।

भीमा कोरेगांव में 1 जनवरी की घटना के बाद कल शाम से ही राज्य की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। औरंगाबाद में कल शाम को ही पत्थरबाजी की गई थी। आज सुबह बुलढाणा सहित औरंगाबाद, अकोला, पुणे, अहेमदनगर, धुले, परभणी,यवतमाल, मुंबई, नई मुंबई सहित अन्य कई स्थानों पर भी प्रदर्शन कर रास्ता रोको सहित तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। कई स्थान पर प्रदर्शन शांति से किया गया तो कहीं हिंसा की घटना भी घटी है।​"भीमा-कोरेगांव" की घटना के बाद महाराष्ट्र के हालात बिगड़े, कई स्थानों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना | New India Times

न्यायालीन जांच होगी: मुख्यमंत्री

भीमा-कोरेगांव में घटी हिंसक घटना का असर आज पुरे राज्य में देखने को मिला। राज्य की बिगड़ती स्थिति व कानून व्यवस्था को देखते हुए गंभीर रूप से संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए कहा कि, भीमा कोरेगांव की घटना की न्यायालीन जांच की जाएगी तथा घटना में मरने वाले के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद व मृत्य मामले की सीआईडी जांच की जाएगी तथा ये भी आह्वान किया कि अफवाह पर ध्यान ना दें और सोशल मिडिया पर अफवाह फैलानेवालो पर कार्रवाई की जाएगी।

भिड़े, एकबोटे पर अपराध दर्ज

पुणे के पिंपरी चिंचवड थाने में आज पुलिस ने भीमा कोरेगांव में भड़की हिंसा का ज़िम्मेदार मानते हुए संभाजी भिडे (भिडे गुरूजी) और मिलिंद एकबोटे पर एट्रासिटी, जातीय हिंसाचार और खून का अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस क्र रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article