शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

26 जुलाई कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लोहरपुरवा टोला हनुमान नगर निवासी रोहित कुमार पुत्र मनोहर चौरसिया उम्र सत्रह वर्ष सुबह 5 बजे सब्जी मंडी मोदी गंज जा रहा था अभी जागरण पब्लिक स्कूल मोदी गंज के पास ही पहुंचा था कि पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने तेजगति से रौंदते हुए मुजरी बाजार की तरफ फरार हो गया। मौके पर ही रोहित कुमार का मौत हो गया।
सूचना पाकर परिवार जन पहुंचे और कैम्पियरगंज पुलिस को सूचना दिया बालक के माता पिता की रोरोकर बुरा हाल पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
