जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने ली क्राइम मीटिंग, अपराधियों पर कार्रवाई और कानून व्यवस्था को मज़बूत करने के दिए दिशा-निर्देश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने ली क्राइम मीटिंग, अपराधियों पर कार्रवाई और कानून व्यवस्था को मज़बूत करने के दिए दिशा-निर्देश | New India Times

जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। इस बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने वांछित और इनामी अपराधियों की धरपकड़ की तेज करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने संगठित अपराधों अवैध हथियार अवैध शराब अवैध खनन पोक्सो सहित महिला अपराध दलित उत्पीड़न के मामलों में विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी और थानाधिकारी उपस्थित थे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले की कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता रहेगी उन्होंने आईटीएसएसओ संबंधी प्रकरणों का समयबद्ध त्वरित निस्तारण करने और थानों में दर्ज प्रकरणों की त्वरित अनुसंधान करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी अधिकारियों को अपने कार्यों में सुधार करना होगा उन्होंने कहा कि जिले की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को मिलकर काम करना होगा।

बैठक में लिए गए निर्णयों को अमल में लाने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी अधिकारियों को अपने कार्यों में सुधार करना होगा और जिले की सुरक्षा को सुनिश्चित करना होगा। इस बैठक का उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करना है। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को अपने कार्यों में सुधार करने और जिले की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए।

By nit