बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास, पहले वनडे में 6 विकेट लेकर भारत को दिलाई जीत | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास, पहले वनडे में 6 विकेट लेकर भारत को दिलाई जीत | New India Times

देश का मान बढ़ाने में बुन्देलखण्ड से एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं सामने आई जिन्होंने अपने जन्म स्थान से लेकर प्रदेश और सारे बुन्देलखण्ड का नाम  हर विधा में रौशन किया है फिर चाहे रंगकर्म, कला राजनीति या फिर खेल यहाँ से एक से बढ़कर एक होनहार प्रतिभाएं निकली हैं उन्ही में से एक बेटी है क्रांति गौंड़ जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम में प्लेइंग इलेवन टीम में शामिल है।

बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास, पहले वनडे में 6 विकेट लेकर भारत को दिलाई जीत | New India Times

उस बेटी का ताल्लुक है मध्यप्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र दमोह संसदीय क्षेत्र की बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के घुवारा की होनहार बेटी क्रांति गौंड़ भारतीय महिला क्रिकेट टीम में प्लेइंग इलेवन टीम में शामिल हुई जिसने बीते दिनों इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट लेकर भारत की शानदार जीत की राह आसान कर जीत की सूत्रधार बनी थी शुक्रवार को दमोह साँसद राहुल सिंह ने अपने दिल्ली आवास पर वीडियो कॉल के माध्यम से अपने दमोह लोकसभा क्षेत्र की बेटी क्रांति गौंड़ से बात कर शुभकामनाएं और बधाई दी।

बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास, पहले वनडे में 6 विकेट लेकर भारत को दिलाई जीत | New India Times

राहुल सिंह ने कहा कि बेटी क्रांति की इस उपलब्धि से ना सिर्फ बड़ामलहरा बल्कि सारा बुन्देलखण्ड गौरवान्वित है। इंग्लैंड में अपने पहले वन डे मुकाबले में ऐसी गेंदबाजी की जिसके बाद 21 वर्षीय क्रांति गौड़ की चर्चा चारों ओर हो रही है। ग़रीबी से संघर्ष करती हुई बुन्देलखण्ड की छोरी ने ऐसा कमाल कर दिखाया कि इंग्लैंड के खिलाफ खेले अपने पहले वनडे क्रिकेट मैच में  6 विकेट लेकर भारत को शानदार जीत दिलाने के साथ टूर्नामेंट जीता और देश की प्रमुख महिला क्रिकेटरों की लिस्ट में अपना नाम शुमार कर अपने क्षेत्र का मान बढ़ा दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article