प्लास्टिक सर्जरी में हालिया प्रगति पर आयोजित सीएमई (CME) का सफल आयोजन | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

प्लास्टिक सर्जरी में हालिया प्रगति पर आयोजित सीएमई (CME) का सफल आयोजन | New India Times

दिनांक 25/7/25 को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में डीन प्रोफेसर डॉ दीपक मरावी की अध्यक्षता में सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ के. एन.आर्य द्वारा “प्लास्टिक सर्जरी में हालिया प्रगति” विषय पर एक दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम का सफल आयोजन दिनांक किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम अनुसंधानों, तकनीकों और उन्नत उपचार विधियों की जानकारी चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों तक पहुँचाना था। इस अवसर पर प्रदेश के प्रतिष्ठित प्लास्टिक सर्जनों, विशेषज्ञों एवं युवा चिकित्सकों ने भाग लिया। जिसमें  ग्वालियर, जी आर एम सी से प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ मुकेश सिंह नरवरिया द्वारा scop of plstic surgery, झांसी से डॉ आकांश जैन द्वारा gender affiriming surgery principles and practice , एवं दतिया मेडिकल मेडिकल कॉलेज से डॉ बासुदेव शर्मा द्वारा modern liposuction techniques विषय पे विचार विमर्श किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद विषय विशेषज्ञों द्वारा अत्याधुनिक सर्जिकल तकनीकों, माइक्रोवेस्कुलर सर्जरी, रीकंस्ट्रक्टिव प्रोसीजर्स एवं कॉस्मेटिक सर्जरी से जुड़ी नवीनतम जानकारियों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम में छात्रों हेतु प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सीएमई में सहभागियों को लाइव सर्जिकल डेमोंस्ट्रेशन, केस डिस्कशन और इंटरेक्टिव सत्रों के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें अपने ज्ञान और कौशल को और बेहतर बनाने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ संदीप श्रीवास्तव ने सभी वक्ताओं और सहभागियों, डॉ राजेश कुमार बादल, डॉ मनोज कुमार शर्मा, डॉ चंद्रवर्मन सिंह, डॉ दीपक यादव को धन्यवाद देते हुए आयोजन समिति के सदस्य सीनियर रेजिडेंट डॉ कुसुम माहौर, डॉ आशीष शुक्ला , डॉ प्रदीप राठौर एवं डॉ उत्कर्ष एवं विभाग के सभी पीजी छात्रों का भी धन्यवाद दिया और ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। यह CME कार्यक्रम चिकित्सा क्षेत्र के विकास एवं रोगियों को और बेहतर इलाज प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.