ग्राम पंचायतों में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, सवालों के घेरे में सीईओ की भूमिका | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायतों में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, सवालों के घेरे में सीईओ की भूमिका | New India Times

मैहर जिले के  विकाश खण्ड क्षेत्र रामनगर के ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार का आलम व्याप्त हो चुका है। ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव रोजगार सहायक इनकी तो नजरें एक समान ही रहती है। किन्तु जनपद में बैठे मूल्यांकन अधिकारी उपयंत्री की नजरें तो सब कुछ पकड़ लेती है। नज़र अंदाज़ तो तब होता है जब मोटे कमीशन और दायित्व पर प्रश्नचिन्ह भ्रष्टाचार का आटा उसमें मक्का और ज्वार आटा मिक्स होने चूल्हे में पोई रोटी के साथ सुहाने मौसम में बैंगन टमाटर आलू के भरता के साथ गाय के देशी घी मिला हो तो बड़ी टेस्टी लगने लगती है। तो अपने आप नजर बंद हो जाती है।

अगर मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुन्नी लाल प्रजापति की बातें की जाए तो ये बड़े वसूलो वाले नियम कानून के एक दम सख्त दिखाई देते हैं। पर पर्दे के पीछे ट्य ट्य फिस्स ही जान पड़ते हैं। मामला विशेष नजरों से देखने लायक। रामनगर के मुर्तहाई ग्राम पंचायत में बड़ा ही अजीबो-गरीब ग्राम विकाश की राशि गमन करने फर्जी बिलों के माध्यम से राशि डकारने बिलों के भुगतान समाने आये है। जहां विधि टेंडर्स मुर्तहाई लोहा सरिया गिट्टी बालू डस्ट तो बेचती ही है।

इसके साथ ही इनकी बड़ी भारी दुकान समोसा चाय लड्डू नमकीन की तो है ही साथ मे काजू किशमिश की सप्लाई भी ग्राम पंचायतों को निम्न दामो के दर मे उच्च मूल्यो पर सप्लाई करते हैं। जिसके बिल भी बड़े असानी से भुगतान होते हैं। अब आगे क्या ऐसा ही होगा सीईओ मुन्नी लाल प्रजापति की भूमिका देखिएगा नोटिस काटी जाएगी जांच टीम तैयार होगी। पर कार्यवाही प्रश्नचिन्हो पर अटक कर सारी कड़कती हुई बिजली रूपी ऊर्जा धरती पर समाकर शून्य हो जाएंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.