जमीन धोखाधड़ी के मुकदमे में 79 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जमीन धोखाधड़ी के मुकदमे में 79 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार | New India Times

सदर बाजार थाना पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे 79 वर्षीय आरोपी राजेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर प्रतिरूपण कर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने, जमीन की वसीयत कराने तथा उसे बेचने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक 11 अप्रैल 2026 को मिली तहरीर के आधार पर राजेन्द्र कुमार समेत चार आरोपियों के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। राजेन्द्र कुमार निवासी रौसर कोठी, थाना रामचंद्र मिशन इस मामले में वांछित चल रहा था।
25 सितंबर को सदर बाजार पुलिस वांछित आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित राजेन्द्र कुमार लोधीपुल के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 131/2026 में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार राजीव कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सचिन भारती और रिजर्व कांस्टेबल हरकेश सिंह की टीम ने की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.