कल्याण नगर के रहवासियों को जल जमाव से निजात दिलाने के लिए बनाई गई नाली लोगों के लिए बनी मुसीबत | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल का रेलवे ओवर ब्रिज का मामला अभी पूरी तरह से शांत ही नहीं हुआ था कि एक और नाले ने सब का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कल्याण नगर के रहवासियों को जल जमाव से निजात दिलाने के लिए बनाई गई यह नाली लोगों के लिए मुसीबत बन कर खड़ी हो गई है।निर्माण कार्य के दौरान यह नहीं देखा गया कि नाली का लेवल क्या होना चाहिए। अब हालत ये है कि जहां नाली पानी निकालने का जरिया होती है, वहीं यह नाली खुद पानी रोकने का कारण बन गई है। नाली की ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि वह जल निकासी के बजाय जलभराव का कारण बन सकती है।


यह नाली कई घरों के दरवाज़ों से ऊपर से गुजर रही है। मतलब अगर बारिश हुई तो पानी सीधा घर के अंदर जाएगा, न कि बाहर। यह नाली सड़क से करीब दो फीट ऊपर बना दी गई है। इससे रास्ता दो भागों में बंट गया है और लोग परेशान हैं कि अब वह अपने ही मोहल्ले में कैसे जाएं।इस अजीबोगरीब निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
वहीं स्थानीय लोग लगातार शिकायतें कर रहे हैं कि इस निर्माण से उन्हें भारी परेशानी हो रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.