राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:
देवरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खमरिया के टपरिया टोला के बड़ी संख्या में ग्रामीण पिछले तीन दिन यानी 72 घंटे से लगातार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं,जिसमें दो युवक जितेंद्र लड़ियां, जय लड़िया की तबीयत बिगड़ गई है,इसके अलावा भूख हड़ताल पर शिवा, यश, मनोज ,गौरीशंकर ,सोनू ,मोहित, कृष्णा ,अभिषेक, कपिल, संजय आदि भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं, जिसमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं,शाम को नायब तहसीलदार दीवान ने पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे लोगों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि उनकी मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी।

यहां बता दें कि गांव वालों ने एक ज्ञापन एसडीएम को 3 जुलाई को देकर टपरिया टोला वार्ड क्रमांक 1 और 2 के रहवासियों को पनारी,महाराजपुर सड़क का निर्माण न होने समस्या से अवगत कराया था, 7 जुलाई से भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी थी, इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया, जब परेशानी बढ़ गई तब ग्रामवासी एकजुट हुए, बरसते पानी में तीन दिन यानी 72 घंटे से लगातार दिन रात भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं, देवरी जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत खमरिया के टपरिया टोला रहने वाले करीब चार सौ लोगों की आबादी पिछले कई सालों से टपरिया पनारी पहुंच मार्ग से जूझ रहे है।
गांव के लकी राजपूत में बताया कि टपरिया टोला से पनारी महाराजपुर को जोड़ने वाली 2 किलोमीटर की लंबी सड़क बरसों से नहीं बनी है, यहां हमेशा कीचड़ बना रहता है, बच्चे स्कूल कॉलेज नहीं जा पाते हैं, इस सड़क मार्ग से 10 -15 गांव के लोगों का भी आवागवन रहता है, बरसात के दिनों में यहां एंबुलेंस भी नहीं आ पाती है,जयकुमार लडिया ने बताया कि टपरिया टोला से पनारी महाराजपुर को जाने वाली सड़क अत्यंत खराब है जिस पर से निकलना मुश्किल भरा होता है, 26 अगस्त को गांव के लोग सड़क की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे, तब भाजपा के नेताओं ने आकर अनशन समाप्त कराया था, तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने आश्वासन दिया था कि सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा, जनपद पंचायत देवरी की सीईओ मनीषा चतुर्वेदी भी यहां पहुंची थी और उन्होंने भी सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था।

