शेरा मिश्रा/अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र), NIT;
कटनी शहर के राम निवास वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 112 पर सुपोषण अभियान के तहत स्नेह शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 11 दिसंबर से 23दिसंबर तक संचालित किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्र के 10अतिकम वजन के बच्चें प्रतिदिन अपनी माताओं के साथ उपस्थित हुये। शिविर के पूरे 12 दिन वार्ड की पार्षद शाहिंस्ता शाहीन द्वारा बच्चों को प्रतिदिन केले, हलुआ, लड्डू आदि तरह-तरह के पौष्टिक व्यंजन उपलब्ध कराये गये।
शनिवार को शिविर का समापन मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा पाण्डेय द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि घरेलू पौष्टिक आहार एवं साफ-सफाई से स्वस्थ रहा जा सकता है। साथ ही लालिमा अभियान के तहत महिलाओं से आयरन युक्त खाद्य पदार्थ भोजन में सम्मिलित करने एवं नियमित हीमोग्लोबिन जॉच करवाने की सलाह दी।
वार्ड की पाषर्द शाहिंस्ता शाहीन द्वारा उपस्थित महिलाओं से वार्ड को कुपोषण से मुक्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चे का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य परीपूर्ण होने के लिये उसका स्वस्थ होना अतिआवश्यक है तथा स्वस्थ रहने के लिये खानपान का ध्यान रखना ही होगा। समापन कार्यक्रम में जिला समन्वयक स्निप अखिलेश मिश्रा, पर्यवेक्षक शैली तिवारी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताऐं एवं महिलाऐं उपस्थित थी।
