श्रीकांत पुरोहित, न्नौद-देवास (मप्र), NIT;
देवास जिला के कन्नौद जनपद पंचायत में काफी समय से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर धूल चढ रही है। राष्ट्र की शान कहे जाने वाले मोहनदास कर्मचन्द्र गांधी जिन्हें राष्ट्रपिता के नाम से जाना जाता है, जिनका देश विदेश में भी सम्मान किया जाता है उनकी प्रतिमा काफी समय से जनपद पंचायत कन्नौद के सभाकक्ष के किचन में धूल खा रही है व टूट चुकी है। जहां महात्मा गांधी को सभी कार्यालयों में फूलों से सजाया जाता है वहीं यहां उनकी प्रतिमा पर धूल चढ रही है और मकडी के जाले लग रहे हैं। इस ओर न तो कोई कर्मचारी का ध्यान जा रहा है ना ही किसी अधिकारी का। एक ओर 2 अक्टूम्बर गांधी जयंति पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा स्वच्छता अभियान की पहल कर देश को स्वच्छ बनाने में लगे हैं, वही दुसरी ओर महात्मा गांधी की प्रतिमा अस्वच्छता में बिराजमान है।
