अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT;
धुलिया शहर स्थित भीम नगर में बंद घर में सेंधमारी कर सोने के आभूषणों सहित अन्य सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। जिस समय चोरों ने वारदात को अंजाम दिया तब घर का मालिक किसी कार्य के चलते दिल्ली गए हुए थे। रविवार की सुबह आस पास के नागरिकों को बाथरूम की खिड़की खुली हुई दिखाई देने पर शंका हुई तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घर की तलाशी के दौरान चोरी का मामला उजागर हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने रविवार तड़के तीन से चार बजे के दौरान साक्री रोड स्थित भीम नगर के पीछे उत्कर्ष कॉलोनी निवासी राजू डंगारे स्वच्छता कर्मी हिरे मेडिकल कॉलेज के घर में सेंधमारी कर चांदी के आभूषणों सहित एच ड़ी कैमरा, होम थिएटर व अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया।
अज्ञात बदमाशों ने पड़ोसी मकान के बाथरूम का दरवाजा तोड़कर राजू डंगारे के घर में प्रवेश किया। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। इस संदर्भ में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने चोरी हुए सामान का जायजा लिया। शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
