राष्ट्रीय एम्पावर्ड वूमन अवॉर्ड 2018 से करनाल में सम्मानित होगी निशा राठौड़, वीना अरोड़ा, संजीता ढाका | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​राष्ट्रीय एम्पावर्ड वूमन अवॉर्ड 2018 से करनाल में सम्मानित होगी निशा राठौड़, वीना अरोड़ा, संजीता ढाका | New India Timesराष्ट्रीय प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति द्वारा देश की प्रथम महिला शिक्षक सावत्री बाई फुले की जयंती 3 जनवरी के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह में देश प्रदेश की विशिष्ठ योग्यता रखने वाली महिलाओं को सावत्री बाई फुले को समर्पित राष्ट्रीय एम्पावर्ड वूमन अवॉर्ड 2018 से नवाजा जायेगा।

प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने मीठिया को जानकारी देते बताया की हरियाणा के करनाल में 3 जनवरी 2018 को सावित्री बाई फुले की जयंती पर देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय स्तरीय समारोह में देश की सशक्त नारियों को प्रातः 10:30 बजे गोल्डन रिसोर्ट सेक्टर 12 में गणमान्य जन की गरिमामयी उपस्तिथि में एम्प्वॉर्ड वूमन अवॉर्ड से नवाजा जायेगा।

इस अवॉर्ड के लिए देश प्रदेश से सशक्त महिला शक्तियों का चयन किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान के जोधपुर की समाज सेवी और बाल कल्याण , बालिका शिक्षा कार्य कर अपनी एक सार्थक पहचान बनाने वाली कैवल्य सेवा संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती निशा राठौड़, चंडीगढ़ से राष्ट्रीय समाज सेवी श्रीमती वीना अरोड़ा, सीकर से सुश्री संजीता ढाका के नाम का चयन किया गया है। श्रीमती राठौड़, श्रीमती अरोड़ा, सुश्री ढाका को देश प्रदेश की अग्रणी महिलाओं के साथ प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति द्वारा करनाल में 3 जनवरी को एम्पावर्ड वूमन अवॉर्ड 2018 से नवाजा जायेगा।
श्रीमती वीना अरोड़ा, श्रीमती निशा राठौड़, सुश्री संजीता ढाका के नाम का चयन राष्ट्रीय स्तर के अवॉर्ड के लिए होने पर अधिवक्ता दौलत सिंह राठोड़, मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता भैरु सिंह राजपुरोहित, मनीष सागर, भावना, समाज सेवी अर्पिता गुप्ता, दातेंद्र कौर सैनी,माला चौहान, राजपूत इंडिया पत्रिका के संम्पादक महेन्द्र सिंह, रामेश्वरी नादान, देवेंद्र गहलोत, धनराज राव, सुश्री भावना, आनंद सिंह चारण, आरती तिवारी, मंजू प्रजापती, संजय जैन सहित सभी ने प्रसंशा व्यक्त करते बधाई दी है।

By nit

One thought on “राष्ट्रीय एम्पावर्ड वूमन अवॉर्ड 2018 से करनाल में सम्मानित होगी निशा राठौड़, वीना अरोड़ा, संजीता ढाका”
  1. एक शिक्षाविद और समाज सेविका जो की बालिका शिक्षा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा समाज में दे रहे हैं स्वास्थ्य संबंधी महिला अधिकार संबंधी शिक्षा के क्षेत्र में कैरियर काउंसलिंग अध्यापक शिक्षक प्रशिक्षण स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन तथा विद्यालय स्तर पर कई प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन करना यह सारा कार्य करती है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.