आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

दिनांक 14/02/2025 को लहार अनुभाग के रावतपुरा थाना क्षेत्र के चिरावली गांव में 15 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार करने वाले एक आरोपी चंद्रभान केवट पुत्र सरमन केवट निवासी फूलबाग थाना रावतपुरा को रावतपुरा थाना पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज था एवं उसी मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को आज दिनांक 21/02/2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नाबालिक युवती के साथ बालात्कार करने वाले दो और आरोपी खजुरी मोड़ पर कही भागने की फिराक में खड़े हैं। रावतपुरा थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मुखबिर के बताए अनुसार मौके पर पहुंचे तो दो लोग खजुरी मोड़ पर खड़े थे पुलिस ने नाम पता पूछा तो उन्हेंने मुलुचंद रजक पुत्र संतोष रजक उम्र 30 बर्ष निवासी फूलबाग थाना रावतपुरा व दूसरे ने नेतराम पुत्र सिरोमन केवट उम्र 19 वर्षो निवासी चिरावली थाना रावतपुरा का होना बताया। दोनों आरोपियों रावतपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

