राणापुर के देवल फलीया में चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों से की चर्चा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

राणापुर के देवल फलीया में चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों से की चर्चा | New India Times

राजस्व महाअभियान 3.0 अन्तर्गत कलेक्टर नेहा मीना द्वारा राणापुर के ग्राम देवल फलीया में चौपाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर नेहा मीना ने ग्रामवासियों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना तथा संबंधित विभाग के अधिकारी को निराकरण के निर्देश दिए। राजस्व महा अभियान में राजस्व संबंधी आवेदनों, सीमाकंन, नामांतरण, बंटवारा, राजस्व रिकार्ड में सुधार, ई-केवाइसी आधार समग्र ई-केवाइसी एवं आधार से खसरा लिंकिंग, फॉर्मर रजिस्ट्री, जमीन संबंधी कब्जा दिलाने की कार्यवाही के लाभ लेने हेतु जानकारी दी गई। कलेक्टर ने चौपाल में उपस्थित बालिकाओं से पूछा कि वे क्या बनना चाहती हैं। जिस पर एक बालिका ने बताया कि वे पायलट बनना चाहती हैं। कलेक्टर ने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

राणापुर के देवल फलीया में चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों से की चर्चा | New India Times

ग्रामवासियों द्वारा पानी तथा जल जीवन मिशन के तहत सम्प वेल के ढक्कन के संबंध में बताया। कलेक्टर ने अच्छी गुणवत्ता वाले ढक्कन से सम्प वेल को कवर करने के निर्देश दिए जिससे की भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो साथ ही नल जल योजना में लापरवाही के कारण पी एच ई सब इंजीनियर को नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए । इसी के साथ ही असिस्टेंट इंजीनियर को निर्देशित किया कि संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करे। चौपाल के उपरांत कलेक्टर ने देवल में अवस्थित 11वीं सदी में निर्मित भगवान शंकर मंदिर में दर्शन कर, मंदिर परिसर का भ्रमण एवं अवलोकन किया। जिले में पुरातत्व स्थलों के संरक्षण एवं धार्मिक पर्यटन बढ़ाने की उत्तम स्थल के रूप में विकसित करने हेतु निर्देशित किया।

राणापुर के देवल फलीया में चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों से की चर्चा | New India Times

जिले में नामान्तरण, बंटवारा व सीमांकन के शत प्रतिशत प्रकरण, नक्शा तरमीम 8884 आधार से खसरा लिकिंग (ROR) 70651, फार्मर रजिस्ट्री 70226 कर प्रदेश में जिले की रैंक 2, स्वामित्व योजना के अंतर्गत ROR व ग्राउण्ड टूथिंग की कार्यवाही की गई है। शेष लंबित कार्य की कार्यवाही की जा रही है। चौपाल के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रीतिका पाटीदार, तहसीलदार राणापुर सुखदेव डावर सहित संबंधित अधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.