गरीब, मज़लूम, पीड़ित, शोषितों, बे सहारा की मदद के लिए खुला मैहर संसदीय कार्यालय: गणेश सिंह | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

गरीब, मज़लूम, पीड़ित, शोषितों, बे सहारा की मदद के लिए खुला मैहर संसदीय कार्यालय: गणेश सिंह | New India Times

सतना सांसद गणेश सिंह ने आज मैहर जिले में संसदीय कार्यालय खोलकर मैहर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया। इस दौरान सांसद श्री सिंह ने कहा कि पीड़ित गरीब असहाय की सेवा करने का संकल्प हमारी सरकार ने लेकर जनता का आशीर्वाद लिया है इसलिए इस कार्य में कोई कोताही न हो कोई कमी न रह जाय इन तमाम परिकल्पनाओं को दृष्टिगत रखते हुए सेवा को संकल्प मानकर कार्यालय की स्थापना की गई है और जन सेवा एक संकल्प के साथ की जाएगी क्योंकि हमारे प्रधनमंत्री जी अपने आपको सेवक मानकर ही कार्य करते हैं तो उनसे प्रेरणा लेना हम सभी का दायित्व भी है व कर्तव्य भी। सांसद गणेश सिंह ने कहा कि मैहर माई का धाम है और माई ने अगर आदेश और अवसर प्रदान किया है तो मन से सेवा की जाएगी कोई पीड़ित उपेक्षित नहीं होगा इसी सेवा भाव से कार्य किये जायेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.