सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सागरपाड़ा पर चलाया गया वाहन रिफ्लेक्टर अभियान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सागरपाड़ा पर चलाया गया वाहन रिफ्लेक्टर अभियान | New India Times

धौलपुर जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देशन में मनाये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा रविवार को सागरपाड़ा पर वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलाया गया जिसमें परिवहन निरीक्षक सूरजभान द्वारा वाहन चालकों के साथ समझाइश अभियान भी चलाया गया। उन्होंने वाहन चालकों से कहा कि अत्यधिक कोहरे में वाहनों को ना चलाएं और बिना रिफ्लेक्टर के वाहनों को रात्रि में ना चलाएं। अनिद्रा की स्थिति में भी वाहनों को नहीं चलाना चाहिए और लंबी रूट के वाहन चालकों को पूरी नींद लेनी चाहिए। समय-समय पर अपनी आंखों का भी परीक्षण कराते रहना चाहिए। इस अवसर पर जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा पांच दर्जन से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर वाहन चालकों के साथ समझाइश की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.