इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

दमोह में बाबा भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा छतिग्रस्त का मामला शांत नहीं हुआ बीते दिनों पटेरा के ग्राम कोटा में दिनाँक 19/12/2024 की रात्रि में आसामजिक तत्वों द्वारा बाबा साहेब अम्बेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था अब यह मामला और तूल पकड़ता जा रहा है अपराधियों को गिरफ्तार कराने और दूसरी प्रतिमा स्थापित कराने की माँग को लेकर काशीराम जी और समस्त अम्बेडकर वादियों को देश में एक करने के लिए अपने घर परिवार को छोड़कर निकले बहुजन शायर अभिषेक जाटव पहुँचे दमोह पहुँचे और अहिरवार समाज संघ के बैनर तले संगठन संस्थापक कोमल अहिरवार के नेतृत्व में आयोजित विशाल रैली और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने दमोह आंदोलन में शामिल हुए।

बता दें इससे पहले संगठन ने जिसकी शिकायत बीते दिनों कलेक्टर दमोह से की गई थी साथ ही बाबा साहेब अम्बेडकर जी की अष्टधातु की आदमकद प्रतिमा पुनः स्थापित करने की माँग के साथ प्रतिमा तोड़ने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई थी लेकिन इन माँगों पर अभी तक कोई अमल नहीं। इससे नाराज़ अम्बेडकर वादी संगठन का विरोध प्रदर्शन दमोह में जारी है।

