मप्र के सागर जिले में नाबालिग छात्रा के साथ गैंग रेप के बाद किया जिंदा आग के हवाले, गंभीर हालत में लडकी सागर मेडिकल कॉलेज में भर्ती | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​मप्र के सागर जिले में नाबालिग छात्रा के साथ गैंग रेप के बाद किया जिंदा आग के हवाले, गंभीर हालत में लडकी सागर मेडिकल कॉलेज में भर्ती | New India Timesमध्य प्रदेश के सागर जिला के देवल गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव के ही दो युवकों ने एक नाबालिग लडकी को पहले अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार सागर जिले के भानगढ़ थाना अंतर्गत देवल गांव में गुरुवार रात कक्षा 8वी में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा जब घर में अकेली थी उसी समय गांव के दो लड़कों ने घर मे अकेला पाकर गैंगरेप किया। जब उसने विरोध किया तो उसे आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आग की लपटों में घिरी छात्रा जब दौड़ते हुए बाहर निकली तो गांव में मौजूद लोगों ने आग को बुझा कर उसकी जान बचाई। रात में ही उसे बीना लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे यहां से मेडिकल कॉलेज सागर रेफर कर दिया गया, जहां छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है आग की चपेट में आने से छात्रा बुरी तरह झुलस चुकी है। नाबालिग छात्रा के साथ घर में घुसकर गैंगरेप और जलाकर मारने की कोशिश की खबर लगते ही SP सत्येंद्र कुमार शुक्ल अन्य अधिकारियों के साथ भानगढ़ पहुंचे। उन्होंने वारदात स्थल का मुआयना किया। एसपी के भानगढ़ पहुंचने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस दूसरे आरोपी को तलाश कर रही है। पीड़िता के परिजनों की मानें तो पिता की मौत के बाद घर में मां दादा और चाचा-चाची हैं। मां की बीमारी के उपचार के लिए चाचा-चाची के भोपाल जाने के बाद घर में छात्रा और दादा ही थे। छात्रा के दादा को सुनाई नहीं देता है और रात में दिखना भी बंद हो जाता है। ​मप्र के सागर जिले में नाबालिग छात्रा के साथ गैंग रेप के बाद किया जिंदा आग के हवाले, गंभीर हालत में लडकी सागर मेडिकल कॉलेज में भर्ती | New India Timesइसी का फायदा उठा कर अंधेरे में छात्रा का मुंह बंद कर उसके साथ दोनों ने मनमानी की। जब छात्रा ने शोर मचाते हुए सबको इसके बारे में बता देना को कहा तो युवक भड़क गए। दोनों ने मिलकर घर में रखी कुप्पी उठाई और छात्रा पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। लपटों में घिरी छात्रा चीखती चिल्लाती हुई घर से बाहर दौड़ी। उसे लपटों में घिरा देख मोहल्ले के लोग घबरा गए। किसी तरह पानी कंबल डाल कर आप को बुझाया हालांकि तब तक छात्रा बुरी तरह झुलस चुकी थी। रात में ही उसे डायल-100 को बुलाकर बीना लाया गया जहां अस्पताल से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज सागर रेफर कर दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article