महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर शीघ्र कार्यवाही हो: डीएम | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT; ​महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर शीघ्र कार्यवाही हो: डीएम | New India Timesमहिला कल्याण विभाग उप्र के सौजन्य से महिलाओं एवं बच्चों के प्रति बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम हेतु महिला कल्याण विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बचत भवन सभागार में किया गया।

कार्याशाला को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों को रोकने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना पड़ेगा। इसके लिए जनमानस में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। सर्वप्रथम महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है। महिलाओं के शिक्षित एवं जागरूक होने से समाज एवं राष्ट्र का विकास होता है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का सम्मान होना अति आवश्यक है। महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर शीघ्र कार्यवाही होनी चाहिए। महिलाओं को स्वरोजगार देकर स्वावलम्बी बनाया जाना चाहिए। किसी भी प्रकार की घटना होने से पहले ही उसे रोकने की प्रयास होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों के प्रति मित्रवत व्यवहार रखना चाहिए।
 पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा ने कहा महिलाओं एवं बच्चों के प्रति कोई अपराध किसी के संज्ञान में आता है तो तुरन्त उसकी जानकारी अवश्य दें। उन्होंने कहा कि बच्चे के प्रति किये जाने व्यवहार के लिए अभिभावकों की काउन्सलिंग होनी चाहिए और अपने आस-पास ऐसा वातावरण बनायें जिससे अपराध होने की संभावना न रहे।
कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तिलकधारी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article