निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी कार्यालय इटवा पर प्रतिपक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय जी ने देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान, झुल्लूर मिश्रा, महेंद्रपाल यादव, परशुराम यादव, रशीद राइनी, राजकुमार मिश्रा, रियाज अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

