अवैध अतिक्रमण और खुले में अवैध मांस विक्रय पर नगर निगम ने की  कार्यवाही, 7 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अवैध अतिक्रमण और खुले में अवैध मांस विक्रय पर नगर निगम ने की  कार्यवाही, 7 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला | New India Times

नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देशन में शनिवार को निगम टीम द्वारा खुले में मांस विक्रय, प्लास्टिक सामग्री जब्त कर उन से जुर्माना वसूला गया। शहर में पाबंदी के बावजूद दुकानदारों द्वारा प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग किया जा रहा था। उसी समय टीम ने प्लास्टिक सामग्री जब्त कर चलानी कार्यवाही कर 7 हजार 300 रूपये का जुर्माना वसूल किया। टीम ने सबसे पहले रोशन चौक, पाला बाजार, मटन मार्केट, मंडी बाजार, इकबाल चौक में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। निगम की टीम द्वारा अवैध प्लास्टिक पॉलीथिन पर भी कार्यवाही कर 15 किलो पॉलीथिन प्लास्टिक सामग्री जब्त कर जुर्माना वसूला गया।

नगर निगम ने खुले में मांस और मछली की बिक्री पर प्रतिबंध के आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे मांस-मछली बेचने वाले लगभग 25 दुकानों के बाहर अतिक्रमण को हटाया और उनका सामान जब्त किया गया। नगर निगम का कहना है कि खुले में मांस-मछली बेचने से यातायात भी बाधित होता है। मंडी बाजार क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्यवाही शुरू की। कार्रवाई को अंजाम देने के लिए बड़ी संख्या में अतिक्रमण दस्ता, स्वास्थ विभाग की टीम सहित अमला और अफसर मौके पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से प्रदेशभर में खुले में मांस-मछली बिक्री पर रोक का आदेश जारी किया गया था। इस आदेश के बाद नगर निगम ने विक्रेताओं को निर्देश दिए थे कि वे पर्दे के अंदर और निर्धारित बाजारों में ही बिक्री करें. हालांकि, इस निर्देश का पालन न करने और लगातार खुले में मांस- मछली बिक्री जारी रखने के बाद नगर निगम ने कठोर कदम उठाया है। जिला प्रशासन और सीएम हेल्पलाइन में लगातार शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम ने आज शनिवार को बाजारों में खुले में मांस-मछली बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाने पर जेसीबी की मदद से सड़क किनारे अतिक्रमणों को हटाया।

इस दौरान निगम अधिकारियों ने समझाइश दी कि यदि अब कोई विक्रेता खुले में मांस-मछली बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा, अतिक्रमण प्रभारी सिंघम संजय तिवारी,स्वास्थ विभाग से गणेश पाटिल, सैक्टर अधिकारी सतीश रायसरदार, सुपरवाइजर सुजीत संतोष विजय रायसरदार, आशीष तायड़े, निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.